October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Raids will be conducted by the Food Safety Department regarding festivals: Aditi Singh... कोयलांचल झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ

Saraikela : पर्व त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाया जाएगा छापेमारी अभियान : अदिति सिंह…

Saraikela :  पर्व त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाया जाएगा छापेमारी अभियान : अदिति सिंह…
Spread the love

पर्व त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाया जाएगा

छापेमारी अभियान : अदिति सिंह…

सरायकेला Sanjay। आगामी पर्व त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पूरे जिले में छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि मिलावट को रोकने के साथ स्वच्छता व साफ सफाई को लेकर विभाग द्वारा टीम बनाकर पूरे जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान मिलावट करने वाले व नकली खाद्य पदार्थ बेच कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पर्व त्योहारों के मौसम में जिलेवासियों को मिलावटी खाद्य पदार्थो से बचाव जरुरी है। इसको लेकर छापेमारी के क्रम में दुकानों में बने खाद्यान्न का ऑन द स्पॉट जांच भी की जाएगी। इसके साथ खाद्य प्रतिष्ठानों का फूड लाइसेंस व पंजीकरण की भी जांच की जाएगी। विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाते हुए लाइसेंस व पंजीकरण कराने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद जांच के दौरान बगैर लाइसेंस व पंजीकरण के संचालित दुकानों पर जुर्माना वसूली के साथ विभागीय कारवाई की जाएगी।

Related posts

अखंड सुहाग की कामना के साथ सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखकर की हरितालिका तीज व्रत…

admin

Saraikela : इग्नू के प्रमोशनल मीटिंग का हुआ आयोजन…

admin

जिला स्तरीय अखिल भारतीय क्विज 2023 में मॉडल स्कूल कुचाई रहा अव्वल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin