June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News खेल जरा हटके झारखण्ड दुमका पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति संथाल सुर्खियां

27 अक्टुबर को दुमका के कन्वेंशन सेंटर में भव्य अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी ट्रॉफी 2023 का आयोजन की तैयारी । – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

27 अक्टुबर को दुमका के कन्वेंशन सेंटर में भव्य अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी ट्रॉफी 2023 का आयोजन की तैयारी । – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

दुमका: मौसम कुमार
हॉकी दुमका के तत्वाधान और जिला प्रशासन, दुमका के सहयोग से कन्वेंशन सेंटर, दुमका के परिसर में आगामी 27 अक्टूवर से अंतर्राष्ट्रीय एशियाई महिला हॉकी चौंपियनशिप 2023 के ट्रॉफी शुभारंभ किया जायेगा । अंतर्राष्ट्रीय एशियाई महिला हॉकी
का पांचवें पड़ाव दुमका की धरा में भव्य स्वागत किया गया । और गणमान्य व्यक्ति और खेलाडियों एवं दुमका वासीयों के लिए आज सोवार को ट्राफॅी का अनावरण किया गया तत्पश्चात आम जनता के अवलोकनार्थ ट्रॉफी का नगर भ्रमण कराया गया। जिसका पूरे शहर के विभिन्न चौक चौराहों में स्कूली बच्चों और लोगों ने कतारबद्ध होकर फूल बरसते हुए भव्य स्वागत किया।

Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पुष्प गुच्छ स्वागत गान व सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा किया गया। स्वागत संबोधन में हॉकी दुमका के सचिव संदीप कुमार जय बमबम ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पहली बार दुमका की धरा पर अंतर्राष्ट्रीय ट्रॉफी के आगमन पर झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एफ०आई०एच० के प्रेसिडेंट दातो तैयब इकराम, हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट पद्मश्री डॉ० दिलीप तिर्की और महासचिव सह अध्यक्ष झारखंड हॉकी भोलानाथ सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि इतने बड़े आयोजन को झारखंड की धरती पर आयोजित करने के साथ ट्रॉफी टूर का कार्यक्रम सभी जिलों में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

 

कन्वेंशन सेंटर में ट्रॉफी का अनावरण कर उपस्थित सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों को एशियन ट्रॉफी का अवलोकन कराया वही कार्यक्रम के दौरान डीआईजी दुमका सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा कि दुमका की धरती पर ट्रॉफी का आगमन ही अभूतपूर्व है। यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है, ऐसे कार्यक्रमों से निश्चय ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होगा।

 

वही उपायुक्त ए दोड्डे ने अपने संबोधन में दुमका हॉकी को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि दुमका से कई खिलाड़ी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भी विभिन्न खेलों में यहां का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए । वही उपायुक्त ने अपने परिवार के साथ ट्रॉफी का अवलोकन किया और फोटो खिंचवाया ।

उक्त ऐतिहासिक पल के गवाह डी०एस०पी० विजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार, जिला संपर्क पदाधिकारी अंजना भारती मुफ्फसिल थाना प्रभारी नीतीश कुमार, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके जयमाला, बीके रेखा, जिला परिषद सदस्य चिंता देवी, जिला कुश्ती संघ के संरक्षक राधेश्याम वर्मा, ग्रीन माउंट एकाडमी के सचिव करुण कुमार राय, हॉकी दुमका के उपाध्यक्ष प्रदीप्तो मुखर्जी,एकलव्य विद्यालय कठिजोरिया की प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के राजकुमार उपाध्याय,अमरेंद्र यादव, मनोज कुमार घोष, मोहन साह, उमाशंकर चौबे,देवीधन टुडू, फरीद खान, अमरनाथ चौधरी आदि बने।

झारखंड कला केंद्र दुमका के सचिव ऋतुराज के नेतृत्व में यहां की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें उन्होंने स्वागत नृत्य, देशभक्ति नृत्य एवं हॉकी खेल पर आधारित एकल नृत्य चक दे इंडिया की प्रस्तुति की। इसमें शिल्पा मंडल, अनुष्का, अनन्या, आनंदिता सेन, लक्ष्मी प्रियदर्शिनी ने भाग लिया।

Advertisements




Related posts

Namkum News :सतसंग केन्द्र नामकुम, सिदरौल में भव्य रूप से श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी का 135वॉ अभिभाव दिवस मनाया गया …

admin

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत गार्बेज फ्री इंडिया को लेकर चलाया गया स्वच्छता अभियान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur News : पुलिस की लापरवाही चोरों की सक्रियता से आम जन के हाथ से रोजगार छीना… | Vananchal 24TV Live

admin