June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

31 से पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत शुरू करेंगे उत्तरी ध्रुव की चढ़ाई, आईआईएम रांची और आइडियेट इंस्पायर इग्नाइट फाउंडेशन करेगी इसकी तैयारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

31 से पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत शुरू करेंगे उत्तरी ध्रुव की चढ़ाई, आईआईएम रांची और आइडियेट इंस्पायर इग्नाइट फाउंडेशन करेगी इसकी तैयारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

19 मार्च को रांची में होगा संबोधन…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार ) रामगढ़ जिला सुप्रसिद्ध पर्वतारोही और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सत्यरूप सिद्धांत आइडियाट इंस्पायर इग्नाइट फाउंडेशन, आईआईएम रांची के सहयोग से नॉर्थ पोल एक्सपेडिशन लास्ट डिग्री स्कीइंग की शुरुआत करेंगे। उनका सफर 31 मार्च 2023 को शुभारंभ होगा। अपने सफर के संबंध में वे 19 मार्च 2023 को आईआईएम रांची परिसर में फ्लैग ऑफ समारोह के दौरान छात्रों और रांची वासियों को संबोधित करेंगे। सत्यरूप सिद्धांत दुनियां के उन कुछ पर्वतारोहियों में से एक हैं। जिन्होंने सात महाद्वीपों, सात ज्वालामुखी शिखरों और अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की गई।

Advertisements

अब उनका लक्ष्य उत्तरी ध्रुव को फतह करना हैं। उनके इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य 13 के तहत जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जागरूकता पैदा करना हैं। फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक राजीव गुप्ता ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य विचारकों औंर समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर समाज का कल्याण, विकास प्रदान करना हैं। सत्यरूप सिद्धांत के उत्तरी ध्रुव अभियान का समर्थन करके फाउंडेशन काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा ह।

अभियान सतत विकास लक्ष्यों को बढ़ावा देने का समर्थन करते हैं। उनकी यात्रा दुनिया भर के लाखों लोगों को अपने सपनों को आगे बढ़ाने और अपनी चुनौतियों से पार पाने के लिए प्रेरित करेगी। आईआईएम रांची के निदेशक डॉ दीपक कुमार ने कहा कि सत्यरूप सिद्धांत की यह गतिविधि छात्रों में उनके भविष्य की चुनौतियों के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगी। उक्त मौके पर कनिष्क पोद्दार, सीएम चुघ, अनूप प्रसाद, प्रवीण राजगढ़िया, हितेश भगत, अमित मोदी, आरजे राशि और नीतिका ठाकुर ने भी सत्यरूप सिद्धांत के अभियान की काफी सराहना की गई। उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Advertisements




Related posts

Sahibganj : राज्य बागवानी मिशन के अंतर्गत बेला फूल के पौधों का हुआ वितरण… | Vananchal 24TV Live

admin

आखिर इस कार्यालय का संचालन का जिम्मा किन के पास, दुर्गा पूजा से गेट में लगा है ताला, जबाव देने से क्यों कतरा रहे है वरीय पदाधिकारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi News : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत….

admin