June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
IPS officer of 1989 batch of Jharkhand cadre ... News Ranchi: IPS officer of Jharkhand cadre Ajay Bhatnagar became ADG in the center कोयलांचल झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

झारखंड कैडर के IPS अधिकारी अजय भटनागर केंद्र में एडीजी बने,झारखंड कैडर के 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

झारखंड कैडर के IPS अधिकारी अजय भटनागर केंद्र में एडीजी बने,झारखंड कैडर के 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

रांची, (अर्जुन कुमार)। झारखंड कैडर के 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अजय भटनागर केंद्र में भी एडीजी रैंक में इंपैनल हो गए हैं। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पूरे देश के 1989 व 1990 बैच के आइपीएस अधिकारियों के लिए एडीजी व एडीजी समानांतर पद पर विचार किया था। इसमें सिर्फ 24 आइपीएस अधिकारी ही एडीजी रैंक में इंपैनल हुए हैं।

Advertisements

इनमें 1989 बैच के सिर्फ तीन आइपीएस व 1990 बैच के सिर्फ 21 आइपीएस अधिकारियों को एडीजी रैंक में इंपैनल किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे संबंधित अधिसूचना 15 जनवरी को जारी की है। केंद्र में एडीजी रैंक में इंपैनल के लिए झारखंड से चार आइपीएस अधिकारियों का नाम भेजा गया था।

इनमें 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अजय भटनागर (वर्तमान में सीबीआइ में प्रतिनियुक्त) व अजय कुमार सिंह (वर्तमान में झारखंड में एडीजी विशेष शाखा) के अलावा 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी अनिल पाल्टा (झारखंड में एडीजी प्रशिक्षण) व अनुराग गुप्ता (झारखंड में एडीजी सीआइडी) शामिल थे। इन चार आइपीएस अधिकारियों में झारखंड से सिर्फ 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अजय भटनागर ही केंद्र में एडीजी रैंक में इंपैनल हुए हैं। इस वर्ष तीन आइपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह (1989 बैच), अनिल पाल्टा (1990 बैच) व अनुराग गुप्ता (1990 बैच) का नाम कट गया है।

Advertisements




Related posts

दुलमी सीओ से हुई भेंट मुलाकात… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:डीएसडब्ल्यूओ ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : उपायुक्त के आश्वासन के बाद ग्रामीणों व दुकानदारों ने किया धरना समाप्त…

admin