October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Sahibganj: Inauguration of the office of Legal Aid Defense Council System approved for the district ... झारखण्ड पाकुड़ साहिबगंज सुर्खियां

जिले के लिए स्वीकृत लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कार्यालय का हुआ उद्घटान … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जिले के लिए स्वीकृत लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कार्यालय का हुआ उद्घटान … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

 

साहिबगंज  (रणविजय गुप्ता, संथाल ब्यूरो) जिले के लिए स्वीकृत लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कार्यालय का उद्घट्टन आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार सिंह ने फीता काट कर किया।

Advertisements

इस मौके पर कुटुंब न्यायलय के प्रधान न्यायाधीश श्री श्रीप्रकाश दुबे, जिला न्यायाधीश प्रथम श्री धीरज कुमार, जिला न्यायाधीश तृतीय श्री बिरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री शेखर कुमार, वरीय सिविल जज श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी श्री आलोक सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी श्री सुमित कुमार वर्मा उपस्थित थे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह वरीय सिविल जज श्री धर्मेन्द्र कुमार ने बताया की भारत के 16 राज्यों में यह सिस्टम लागू हुआ है। जिसमें झारखंड का साहेबगंज जिला भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को विचाराधीन आपराधिक मामलों में गुणवत्तापूर्ण कानूनी सेवाएं प्रदान करना हैं।

लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम में पदों पर नियुक्तियां कर दी गई हैं। चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल में श्री अरविन्द गोयल, डिप्टी चीफ में श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव और श्रीमती कामनी शर्मा और सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल पद पर श्री अमरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, श्री रतन कुमार, सुश्री ज्योति कुमारी की नियुक्ति की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित व्यक्ति को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय के माध्यम से आवेदन करना होगा। पात्र व्यक्ति को उसके मुकदमे की पैरवी के लिए नि:शुल्क वकील उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisements




Related posts

RAJNAGAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ जगन्नाथ हेम्ब्रम ने सीएचसी में किया वृक्षारोपण। पेड़ पौधों को बताया संतान।

admin

भव्य शहर के रूप में विकसित होगा “अपना सरायकेला”… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi News : मगुबांध में हत्या की गई विधवा की नाबालिक बेटियों के संरक्षण का जिम्मा ले सरकार..आरती कुजुर | Vananchal 24TV Live

admin