October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

मैं कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में मैं हमेशा खड़ा रहूंगा संजय लाल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

मैं कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में मैं हमेशा खड़ा रहूंगा संजय लाल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

Advertisements

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मिलन होटल के सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसकीअध्यक्षता रामगढ़ जिला कांग्रेस पार्टी कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने की गई। संचालन जिला कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश यादव ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान शामिल हुए। सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों के द्वारा झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान का फूल मालाओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

मुन्ना पासवान ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के द्वारा एक निष्ठावान कार्यकर्ता को उचित सम्मान देते हुए झारखंड राज्य आवास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। हम सभी रामगढ़ जिला के कांग्रेसजनों के लिए अपार हर्ष का विषय है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को इसके लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव सभी शांतनु मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आलाकमान समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया। इसके लिए हम सभी कार्यकर्ता आलाकमान का आभारी है।

 

    झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान

अपने संबोधन में झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि रामगढ़ जिले के तमाम कांग्रेस जानू के सामान से अभिभूत हूं। मैं कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में मैं हमेशा खड़ा रहूंगा। धन्यवाद ज्ञांपन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष चिंगारी ने किया।

मौके पर जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, राजकुमार यादव,सुनील करमाली, प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर गुप्ता, संतोष सोनी,सुजीत पटेल, नगर अध्यक्ष बलराम साहू, जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष मंजू जोशी, प्रदेश कांग्रेस के अनु विश्वकर्मा, सरिता देवी, रीना राय, मीना राय,मीना देवी,आसिफ इकबाल,राम विनय महतो, सेवादल के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र महतो, जेके अग्रवाल, पिंकी राय,सुभाष कुशवाहा, विजय यादव,विनोद तिवारी, रामा ठाकुर, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजीत करमाली, मिथिलेश गुप्ता, संजू गुप्ता, हीरालाल महतो, साजिद खान एवं आजाद सिंह सैकड़ों कार्यकर्ता इत्यादि उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

Ranchi News : रांची पहुंचे भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी, 9 अक्टूबर को होगा दूसरा वनडे मैच…. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध ने हाथ में पकड़ाए थैले… | Vananchal 24TV Live

admin

Namkum : लालगंज सूर्यनगर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन…

admin