August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु अच्छा वातावरण उपलब्ध … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु अच्छा वातावरण उपलब्ध … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

शांत एवं प्रभावशाली वातावरण में विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध कराने में जिला पुस्तकालय निभा रहा है अहम भूमिका उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर लाइब्रेरी के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किया जा रहा है कार्य…

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

शिक्षा ग्रहण करने हेतु विद्यार्थियों को शांत एवं प्रभावशाली वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामगढ़ शहर अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के समीप जिला पुस्तकालय संचालित है। पुस्तकालय का निर्माण डीएमएफटी के तहत कराया गया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 29 फरवरी 2020 को जिला पुस्तकालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया था। जिसके उपरांत कोरोना व अन्य कारणों से जिला पुस्तकालय का संचालन शुरू नहीं हो पाया था। रामगढ़ जिले में उपायुक्त के पद पर पदभार ग्रहण करने के उपरांत रामगढ़ शहर के दौरे के क्रम में उपायुक्त पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने जिले के अन्य अधिकारियों के साथ जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। जिसके उपरांत उन्होंने बच्चों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए। जिला पुस्तकालय का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया गया। रामगढ़ जिले के उपायुक्त पदाधिकारी माधवी मिश्रा द्वारा लगातार समीक्षा एवं निरीक्षण के कारण अप्रैल 2022 से जिला पुस्तकालय का संचालन शुरू हुआ। वर्तमान में पुस्तकालय में 5000 से भी अधिक किताबें विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं।

Advertisements

Advertisements

वहीं 250 से अधिक बच्चों ने पुस्तकालय में अपना निबंधन कराया गया। पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए मिनरल वाटर, शौचालय, सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं विद्युत सेवा बाधित होने की स्थिति में बच्चों के लिए इनवर्टर द्वारा विद्युत सप्लाई की सेवा भी उपलब्ध है। इसी संबंध में बात करते हुए उपायुक्त पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने कहा कि रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे मेधावी एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए अच्छा वातावरण उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा पुस्तकालय का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा हैं। वहीं हाल ही में बच्चों के उज्जवल भविष्य व राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानों में उनके प्रवेश हेतु मेडिकल व इंजीनियरिंग कोचिंग सेवा भी निशुल्क रूप से डीएमएफटी के तहत संचालित की जा रही है। साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी कार्य किए जा रहे है।पुस्तकालय का लाभ ले रहे विद्यार्थियों ने उपायुक्त पदाधिकारी माधवी मिश्रा एवं जिला प्रशासन रामगढ़ का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुस्तकालय में न केवल उन्हें शांत वातावरण उपलब्ध हो रहा हैं।

बल्कि सामूहिक रूप से पढ़ाई कर रहे बच्चों के साथ पढ़ाई करने के क्रम में उनकी कई दुविधाएं भी दूर हो रही हैं। उन्हें अन्य विद्यार्थियों की मेहनत देखकर जीवन में बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा भी मिलती हैं।पुस्तकालय का लाभ ले रहे विद्यार्थियों ने कहा कि पुस्तकालय में कई ऐसे विद्यार्थी भी आते हैं जो कि जीवन यापन के लिए विभिन्न रोजगार से जुड़े हैं। ऐसे में अगर लाइब्रेरी के संचालन के समय में बढ़ोतरी की जाए। उन्हें काफी फायदा होगा साथ ही उन्होंने पुस्तकालय में वाईफाई सेवा एवं अन्य किताबें उपलब्ध कराने का आग्रह भी उपायुक्त से किया गया।

Advertisements




Related posts

अज्ञातवास से लौटेंगे भगवान,कैथा रथयात्रा 20 को, रथयात्रा महोत्सव को लेकर समिति के द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई है… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

A potentially unsafe operation has been detected in your request to this site

admin

Saraikela News : उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी आदित्यपुर में हुआ शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन… | Vananchal 24TV Live

admin