June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
champai soren in rajnagar Chotanagpur college hensal News Rajnagar news चुनाव जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति राज्य लाइफस्टाइल शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चम्पई सोरेन – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चम्पई सोरेन – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

छोटानागपुर इंटर कॉलेज के टॉपरों को मंत्री चम्पई सोरेन ने किया सम्मानित।
विद्यार्थी हमारे देश का भविष्य है।: चम्पई सोरेन

Advertisements

Advertisements

राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप) :- राजनगर प्रखंड क्षेत्र के छोटानागपुर इंटर कॉलेज में शुक्रवार की शाम इंटर आर्ट्स ,कॉमर्स एवं साइंस के कॉलेज टॉपर छात्र छात्राओं का सम्मानित कार्यक्रम आयोजित की गई।जिसमें बरौत मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए।वहीं विशिष्ट अतिथि सरायकेला अनुमंडल अधिकारी राम कृष्ण कुमार उपस्थित हुए।वहीं कॉलेज के टॉपरों को मंत्री चम्पई सोरेन के हाथों सम्मानित किया गया। वहीं इंटर साइंस के शिवम साहू, शुभम षाड़ंगी एवं कापरा हांसदा ,वहीं इंटर कॉमर्स में सुपौल टुडु, आशीष पाल एवं चित्ता सोरेन को इंटर आर्ट्स में बेबी दे,दुर्गा चरण सोरेन,संजू सरदार एवं अमानत अली को सील्ड व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान मंत्री चम्पई सोरेन ने सभी सफल विद्यार्थियों को अपना आर्शीवचन एवं शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा हमारी हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र कई योजनाऐं लाई है।जिसमे उत्कृष्ट विधायल, डिग्री कॉलेज एवं विद्यार्थियों के आवागमन के लिए मुफ्त बस सेवा आदि ला रही है।अब झारखंड के गरीब बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते है।यहां तक कि इंजीनियरिंग, डॉक्टर आदि की पढ़ाई के लिए भी कोचिंग की व्यवस्था की है।उन्होंने कहा आज के विद्यार्थी कल का भविष्य है,और अब हमारे झारखंड के बच्चों को उज्ज्वल भविष्य गढ़ने से कोई रोक नही सकता।
मौके पर मंत्री चम्पई सोरेन के साथ,नीबू प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा(लालू),शिक्षा विद मृणाल नंदी,सोमनाथ गोप,करमु पान,बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी,राकेश सतपति, समुराम टुडु, एवं छोटानागपुर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल व सभी शिक्षक गण उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : आबार ऐशो मां….. की प्रार्थना के साथ माता महाकाली को दी गई विदाई…

admin

देखिए,लिखिए और अन्याय हो तो खिलाफ में खुलकर बोलिए भी,हम सब साथ हैं-प्रीतम भाटिया – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Sarakela : जिला विधिक सेवा प्राधिकर की से ओर बालिकाओं को बाल विवाह, डायन प्रथा, घरेलू हिंसा के कानून के प्रति जागरूक किया गया…

admin