October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक रामगढ़ सुर्खियां

Ramgarh कलश स्थापना के साथ बसंती नवरात्र अनुष्ठान शुभारंभ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Ramgarh कलश स्थापना के साथ बसंती नवरात्र अनुष्ठान शुभारंभ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

कलश स्थापना के साथ बसंती नवरात्र अनुष्ठान शुभारंभ…

रामगढ़  (इन्द्रजीत कुमार )

Advertisements

रामगढ़ शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर में बुधवार को बसंती नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा रहा। उक्त मंदिर के पुजारी पंडित लीलाधर शर्मा ने बासंती नवरात्र पूजन के यजमान संजीव चड्डा व उनकी पत्नी अंजू चड्डा से कलश स्थापना कराने के बाद विधिवत पूजन शुभारंभ किया गया। नौ दिवसीय इस बासंती नवरात्र अनुष्ठान के अवसर पर माता वैष्णों देवी मंदिर सहित पूरे मंदिर परिसर को फूलों एवं विद्युत सज्जा कर आकर्षक बनाया गया है।

सुबह पांच बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मंदिर परिसर भक्तों के जयकारे से गुंजायमान होता रहा। माता के भक्तों की भीड़ को देखते हुए पंजाबी हिन्दू बिरादरी के तत्वावधान में माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों की सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध किए हैं। पंजाबी हिन्दू बिरादरी सह माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव एवं महासचिव महेश मारवाह के अलावे बिरादरी के सभी सक्रिय सदस्यगणों बसंती नवरात्र के अवसर पर आगामी 28 मार्च 2023 को माता की चौकी से लेकर 30 मार्च 2023 को होने वाले भंडारा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

Advertisements




Related posts

चांडिल:राष्ट्रीय खेल दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश दास मेजर ध्यानचंद को देगें श्रद्धांजलि…

admin

वित्तीय वर्ष 2022-23 लंबित सभी योजनओं को अगले 30 दिनों के अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : अभिप्रमाणित प्रेस रिलीज जारी करने में पुलिस क्यों करती है परहेज… जानिये पुरा मामला क्या है एपसी क्या कहते है विडियो देखे… | Vananchal 24TV Live

admin