October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News जरा हटके झारखण्ड दुमका पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति संथाल सुर्खियां

संथाल परगना के दुमका जिला में राधास्वामी संगठन का सदस्य सम्मान सह जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

संथाल परगना के दुमका जिला में राधास्वामी संगठन का सदस्य सम्मान सह जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

दुमका: मौसम कुमार

Advertisements

संथाल परगना के दुमका जिला में राधास्वामी संगठन का सदस्य सम्मान सह जागरूकता अभियान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बतौर अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा, उपस्थित हुए। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न योजनाओं का, संगठन का मुख्य योजना कन्यादान योजना, नचिकेता छात्रवृति योजना, वाहन योजना, ऋण माफी योजना, मातृ पेंशन योजना, अक्षय धन योजना, आवास योजना, सदस्य सम्मान योजना एवम अन्य योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।

साथ ही कई ग्रामीण संगठन के योजनाओं के अंतर्गत कन्यादान का एक लाख का चेक और बॉन्ड दिया गया। इस दौरान बच्चियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही दो बच्चियों अनुष्का कुमारी और अंशिका कुमारी को प्रशस्ति पत्र के साथ 1100, राशि से पुरस्कृत किया गया और साथ ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा ने यह घोषणा किया की अनुष्का कुमारी और अंशिका कुमारी दो बच्चियों के विवाह में संगठन के नियमानुसार रजिस्ट्रेशन,एक लाख रुपया और विवाह सामग्री के अतिरिक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा विवाह में अतिरिक्त सहयोग में एक लाख रुपया सहयोग राशि दिया जाएगा।

इसके साथ ही संगठन के उत्कृष्ट प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संथाल परगना प्रभारी जुली सिन्हा की अध्यक्षता में की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के साथ संथाल परगना प्रभारी जुली सिन्हा, गिरिडीह जिला प्रभारी अनीशा सिन्हा, गढ़वा जिला प्रभारी सतीश शर्मा, गिरिडीह कार्यालय प्रभारी अमित कुमार, दुमका वाहन योजना प्रभारी अशोक शर्मा जी, संगठन के सभी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

सरायकेला:दुर्घटना रोकने के लिए जिला पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से शुरू किया विशेष वाहन जांच अभियान…

admin

Ranchi : हेवी इंजिनियरिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी और कर्मचारी कम्पनी को बचाने एवं बकाया वेतन को लेकर चरणबद्ध आन्दोलन को बाध्य…..

admin

Saraikela : नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 को लेकर 11 को होगा एक दिवासीय कार्यशाला का आयोजन…

admin