August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:जुरगुड़िया गांव के मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण 5 विद्यार्थियों को जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:जुरगुड़िया गांव के मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण 5 विद्यार्थियों को जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के छोटा दावना पंचायत अंतर्गत जुरगुड़िया गांव के 5 विद्यार्थी इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा-2023 में उत्तीर्ण रहे हैं। जिन्हें सम्मानित करने को लेकर गांव स्तर पर सम्मान समारोह-2023 का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी दुर्गी किस्कू, शिक्षा टुडू, सुकंति बेसरा, राकेश टूडू एवं राघु मुर्मू को आगे की शिक्षा में उपयोगी सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर छोटा दावना पंचायत के मुखिया देवीलाल सोरेन की उपस्थिति में उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों और उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार शिक्षा के लिए गंभीर है। और राज्य में स्कूली बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने की दिशा में काम कर रही है। जिसके तहत राज्य के स्टूडेंट्स के लाभ एवं कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें बच्चों को फ्री एजुकेशन, नि:शुल्क पोशाक, छात्रवृत्ति में वृद्धि, सावित्रीबाई फुले योजना से किशोरियों के लिए शत प्रतिशत एजुकेशन पर काम कर रही है।

इसके साथ ही भविष्य में प्रत्येक पंचायत में एक-एक सीएम एक्सीलेंट स्कूल खोलने पर विचार कर रही है। जिससे स्थानीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह से बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाया जा रहा है। ताकि आगे चलकर बच्चे पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देते हुए और अच्छा प्रदर्शन कर सकें। और भविष्य उज्जवल करते हुए गांव सहित जिले, राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकें। मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण और अभिभावक सम्मान समारोह में मौजूद रहे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : जन सेवा समिति का हुआ पुनर्गठन… | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela : देर शाम घड़ी सड़क दुर्घटना में महिला और बच्चे की ऑन द स्पॉट हुई मौत; तीन गंभीर रूप से हुए घायल…

admin

सरायकेला:त्योहारों में खाने में मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सरायकेला बाजार के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में की छापामारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin