August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

डालसा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से टाउन हॉल सरायकेला में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन; चयनित लाभुकों के बीच 23.09 करोड़ के परिसम्पतियों का किया गया वितरण  . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

डालसा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से टाउन हॉल सरायकेला में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन; चयनित लाभुकों के बीच 23.09 करोड़ के परिसम्पतियों का किया गया वितरण  . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

  • सरायकेला : संजय 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान टाउन हॉल सरायकेला स्थित सभागार में सशक्तिकरण सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विजय कुमार, उपायुक्त अरवा राजकमल, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सरायकेला, डालसा सचिव कुमार क्रांति प्रसाद, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, जिला बार एसोसिएशन के देवाशीष ज्योतिषी, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, अंचलाधिकारी सरायकेला सुरेश सिन्हा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय कुमार ने लोगों से डालसा का सहयोग लेने की अपील करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विकास की जो भी योजनाएं है उसमें आमजनों का हक है।

Advertisements

Advertisements

जिसका लाभ देने के लिए प्रशासन विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर रही है। आम जनों के हक तथा शोषित वंचित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम आपसी तालमेल स्थापित कर कार्यक्रम कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा बदलते मौसम एवं बढ़ती गर्मी में लोगों की सहूलियत को देखते हुए यह कार्यक्रम प्रखंड स्तर पर भी आयोजित की जा रही हैं ताकि जिला विधिक सेवा प्राधिकार अंतर्गत संचालित कार्यों से लोगों को अवगत करा अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्रदान किया जा सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि अपने हक अपने अधिकार के लिए आगे आकर सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ ले। उन्होंने कहा कि आपके विकास आपके उत्थान में आ रही बाधाओं से प्रशासन को अवगत कराएं। न्याय संबंधित किसी भी मामले के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार का लाभ ले। उपायुक्त ने कहा कि सरकार महिलाओं-किशोरियों के संरक्षण तथा उनके विकास हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं, उनके सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु विभिन्न कानुन बनाई गईं है इनका लाभ लेने हेतु बिचौलियों के चक्कर में ना पड़े। किसी भी प्रकार के लाभ या न्याय सम्बन्धित मामलो में सीधा विभागीय पदाधिकारी या सक्षम क्षेत्रीय पदाधिकारी से सम्पर्क करे। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को सचेत रहने के संदेश दिए इसके साथ ही उपायुक्त नें सड़क दुर्घटना में मृतक के परिवार के आश्रित को मिलने वाली सहायता राशि एवं योजनाओं की जानकारी साझा किया।

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर अपने अपने वक्तव्य के माध्यम से डालसा के क्रियाकलाप के साथ ही साथ इसके द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं, नागरिकों को मिलने वाले विभिन्न कानूनी सहायता एवं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है तथा दूसरे लोगों तक किस प्रकार पहुंचाया जा सकता है इत्यादि के बारे में जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान डायन कुप्रथा, बाल विवाह के दुष्प्रभाव, डालसा द्वारा प्राप्त की जाने वाली सेवाए से सम्बन्धित विभिन्न वीडियो क्लिप दिखाकर कुरीतियों से बचने हेतु निर्धारित कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई और उसमें डालसा की भूमिका का चित्रण किया गया। डालसा की भूमिका और कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए डालसा सचिव कुमार क्रांति प्रसाद द्वारा लोगों से अपील की गई कि सशक्तिकरण शिविर के माध्यम से प्राप्त होने वाले लाभ और जागरूकता को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सभी लोग अपनी भूमिका निभायें।

कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। शिविर में आए हुए जनता को तत्काल लाभ पहुंचाने तथा जागरूक करने के उद्देश्य से सरायकेला प्रखंड की ओर से विभिन्न विभाग जैसे बाल विकास परियोजना कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, अंचल कार्यालय, तेजस्विनी परियोजना एवं अन्य विभागीय स्टाल लगा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। बताया गया कि टाउन हॉल सरायकेला में जिला स्तरीय विधिक जागरूकता सशक्तिकरण शिविर का आयोजन करने के साथ-साथ सभी प्रखंड कार्यालयों में प्रखंड स्तर पर विधिक जागरूकता सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिले में आयोजित कार्यक्रम में कुल (सभी प्रखंड) 5431 लाभुकों के बीच लगभग 23.09 करोड़ के परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

Advertisements




Related posts

Chandil News : हरेलाल महतो के नेतृत्व में आजसू कार्यकर्ताओं ने रेंजर कार्यालय घेराव किया, हाथियों को भगाने की दी चेतावनी… | Vananchal 24TV Live

admin

Ranchi : कई सवालों के साथ आखिर कौन खा रहा है दलमा की   चम्पा और रजनी का खाना : दलमा टाईगर | Vananchal 24TV Live

admin

झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति पहुंची सरायकेला; परिसदन में की समीक्षात्मक बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin