October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jamshedpur: Ekta Vikas Manch's appeal News oppose the local policy on the basis of 1932 from where it is. while running an awareness campaign कोल्हान झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सुर्खियां

Jamshedpur : एकता विकास मंच का अपील, जागरूकता अभियान चलाते हुए , जो जहां है वहीं से 1932 के आधार पर स्थानीय नीति का करें विरोध……

Jamshedpur : एकता विकास मंच का अपील, जागरूकता अभियान चलाते हुए , जो जहां है वहीं से 1932 के आधार पर स्थानीय नीति का करें विरोध……
Spread the love

एकता विकास मंच का अपील, जागरूकता अभियान चलाते हुए ,

जो जहां है वहीं से 1932 के आधार पर स्थानीय नीति का करें

विरोध……

जमशेदपुर ( एके मिश्रा) : 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति और झारखंड म्युनिसिपल कारपोरेशन में एकल पद आरक्षित करने के विरोध में एकता विकास मंच द्वारा सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध लगातार जागरूकता अभियान चलाते हुए विरोध किया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
कभी सड़कों पर उतरकर जुलूस के माध्यम से तो कभी गली मोहल्लों में लोगों को घूम घूमकर जागरूक किया जा रहा है। जिसमें अपील किया गया कि सभी साथियों मां बहनों भाई बंधुओं समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से करबद्ध प्रार्थना किया जा रहा है कि जो जहां है वहीं से 1932 के खतियान के आधार पर बन रहे स्थानीय नीति का विरोध करें , और अपने अधिकार की आवाज बुलंद करें। 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बनने एवं एकल पद आरक्षित होने से झारखंड में निवास करने वाले अन्य वर्ग के सभी लोग अपने अधिकार से वंचित हो जाएंगे।

इसके लिए एकता विकास मंच लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रहा है।एकता विकास मंच के केंद्रीय अध्य्क्ष ए के मिश्रा ने कहा आपसे प्रार्थना है कि आप जहां हैं वहीं से इसका विरोध करें और एक दूसरे को शेयर करें। मुख्यमंत्री के खतियान जोहार यात्रा पर एकता विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ए के मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा जब खतियान आधारित नीति लागू ही अभी नहीं हुआ है, तो आभार यात्रा किस बात की ।

Related posts

SARAIKELA NEWS : कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए जिले के प्रदेश प्रतिनिधि हुए रायपुर रवाना . . .

admin

SARAIKELA NEWS : स्वच्छता के दो रंग एवं स्रोत पृथक्करण अभियान के तहत स्कूली बच्चों के साथ निकाली गई जागरूकता रैली…

admin

RAJNAGAR NEWS :डुमरडीहा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जागरूकता का दिखा असर। पंचायत क्षेत्र में शराबबंदी को लेकर पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों ने डीडीसी को सौंपा ज्ञापन। | Vananchal 24TV Live

admin