October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Vanbhoj-cum-meeting ceremony of Trained Assistant Teachers' Association in Saraikela Kharsawan district... कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के सरायकेला खरसावां जिले का हुआ वनभोज सह मिलन समारोह… 

Saraikela : प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के सरायकेला खरसावां जिले का हुआ वनभोज सह मिलन समारोह… 
Spread the love

प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के सरायकेला खरसावां जिले का हुआ वनभोज सह मिलन समारोह…

सरायकेला Sanjay। सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ सरायकेला खरसावां का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष विजय लेंका के नेतृत्व में आयोजित उक्त वनभोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक दशरथ गागराई ने संघ की मांगों को जायज बताते हुए आगामी बजट सत्र में आवाज उठाने के प्रयास करने की बात कही।

विशिष्ट अतिथि सनंद आचार्य ने कहा कि उनकी समस्या के समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिला अध्यक्ष द्वारा मौके पर कहा गया कि सरकार के साथ हुए समझौते को अविलंब लागू करने की मांग को लेकर आगामी 12 फरवरी को जिले के सभी सहायक अध्यापक रांची जाएंगे। समारोह का संचालन सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष जयराज दास और खरसावां के सच्चिदानंद प्रधान ने किया। मौके पर रूद्र प्रताप महतो, गोपाल प्रधान, साकेत शेखर, गदाधर महतो, विक्रम शाहदेव, निखिल रंजन प्रमाणिक, गुरु चरण महतो, शंकर बारीक, दिनेश सिंहदेव, विष्णु कुमार, मंगल रविदास, करम सिंह मुंडा, गम्सा मुर्मू, पुरुषोत्तम हजाम, सच्चिदानंद प्रधान, दुर्गा चरण मंडल एवं सुभाष कुमार महतो ने अपने विचार रखे।

Related posts

दुमका : 168 वें हूल क्रांति दिवस पर पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने सिदो कान्हु समेत वीर शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि…

admin

कपाली में बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों पर मामला दर्ज…

admin

Sarikela News : रोक के बावजूद सरायकेला में रात के अंधेरे में जा रही है बालू का खेला…. | Vananchal 24TV Live

admin