August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम के तहत सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में चलाया गया सामूहिक सफाई अभियान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम के तहत सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में चलाया गया सामूहिक सफाई अभियान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम का आयोजन कर सरायकेला शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में सामूहिक सफाई अभियान चलाकर आमजन को श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरायकेला अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार के द्वारा सिद्धू कान्हु पार्क से किया गया। इसके बाद विभिन्न वार्डों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आम जनों के द्वारा सामूहिक सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया गया।

साथ ही जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, कार्यपालक दंडाधिकारी सुधा वर्मा, नगर पंचायत के नगर प्रबंधक महेश जारिका, नगर प्रबंधक सुमित सुमन, सामुदायिक संगठनकर्ता अनमोल कुमारी, सीएलटीसी सुबोध सोरेन, नेहरू युवा केंद्र के ललन कुमार पांडे एवं अन्य सदस्य, रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं टीम लीडर, लालू प्रसाद महतो, समीर रजक, बबन कुमार, अर्जुन गोप, जीतू खालको, चंदन मुखी, विशाल ब्रज सिंहदेव, सूरज सिंह ठाकुर, बजरंग महंती, रोहित कुमार साहू सहित कार्यालय कर्मी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Saraikela : जिला व्यवहार न्यायालय में जागरूकतापूर्वक मनाया गया संविधान दिवस…

admin

Chandil News : आदिवासी संगठन ने बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा और बाबू लाल का पुतला फुंका, न्यायलय से फांसी की मांग की…… | Vananchal 24TV Live

admin

जमशेदपुर:नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : प्रफुल्ल को मिस्टर और सलोनी को मिस फ्रेशर एमबीए 2k23 का ताज..

admin