June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला  / उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक; सड़क दुर्घटनाओ के नियंत्रण को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला  / उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक; सड़क दुर्घटनाओ के नियंत्रण को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक; सड़क दुर्घटनाओ के नियंत्रण को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश…

(विगत मई माह में विभिन्न स्थान पर ट्रैफिक नियमों के अनुपालन हेतु लगाए गए कैंप के माध्यम से कुल 21 लाख 48000 रुपए जुर्माना के रूप में वसूल की गई है)

 

सरायकेला  संजय मिश्रा  ।

Advertisements

Advertisements

जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर गिरजा शंकर प्रसाद, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य एवं सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व के बैठक मे दिए गए दिशानिर्देशो का अनुपालन का समीक्षा किया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने बताया कि विगत माह में कुल 23 दुर्घटना हुई जिसमे 15 लोगों की मृत्यु एवं 16 लोग घायल हुए है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 4 ब्लैकस्पॉट बनाए गए हैं। जिनमें दुगनी, टोल रोड मोड़, घोड़ा बाबा मोड़ एवं बड़ा आमदा खरसावां शामिल है। वही ट्रेफिक इंस्पेक्टर के द्वारा बताया गया कि सब दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि विगत मई माह में विभिन्न स्थान पर ट्रैफिक नियमों के अनुपालन हेतु लगाए गए कैंप के माध्यम से कुल 21 लाख 48000 रुपए जुर्माना के रूप में वसूल की गई है।

वही उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मई माह में अवैध शराब बिक्री एवं उत्पाद को लेकर नेशनल एवं स्टेट हाइवे समेत जिले के विभिन्न क्षेत्र मे कुल 52 जगहों पर छापा कर कार्रवाई की गई। जिनमे 11 लोगो को गिरफ्तार कर कुल ₹82000 जुर्माना के रूप मे वसूल की गई है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले में हो रहे दुर्घटना पर नियंत्रण करना सबकी जिम्मेवारी है। इस हेतु जिलेवासी भी प्रशासन का सहयोग प्रदान करें। इस दौरान दुर्घटना नियंत्रण को लेकर कई बिन्दुओ पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए भीड़भाड़ वाली क्षेत्र में नो पार्किंग का बोर्ड लगाने, जागरूकता उदेश्य से यातायात नियमों के पालन करने एवं ना करने पर मिलने वाले दंड सम्बन्धित बैनर लगाने के निर्देश दिए गए।

वही ऐसे वाहन जो ओवर स्पीड, ओवर लोड, बॉडी से बाहर निकले समाग्रियां जैसे छड़, बांस, खम्बा, इत्यादि को लेकर चल रहे, के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंतनीय हैं। यातायात नियमों के अनुपालन एवं लोगों में जागरूकता एवं सजगता लाने के उद्देश्य से सरायकेला टाटा एवं चाईबासा मार्ग अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर विशेष अभियान चलाकर ओवर स्पीड, ओवरलोड, ड्रंक एंड ड्राइव एवं बिना हेलमेट सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय कॉलेज, अस्पताल या मुख्य चौक चौराहे एवं हाट बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। उपायुक्त ने कहा कि आए दिन ओवरलोडिंग एवं पिकअप एवं ट्रक में यात्री ले जाने वाले वाहनों की दुर्घटना की सूचना मिल रही है। ऐसे पिकअप ट्रक जो अपने कैरियर में यात्री परिवहन/परिचालन करते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कर वाहन जप्त करें।

साथ ही सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल ना देने की बात कही। उपायुक्त ने कहा कि सभी पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो पैट्रोल संबंधित पंपलेट लगाएं। उपायुक्त ने कहा कि आदित्यपुर-गम्हरिया बाजार एवं सरायकेला-कांड्रा एवं सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों की अवैध पार्किंग से छोटे वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे क्षेत्रों में संबंधित थाना एवं अंचलाधिकारी वाहन चालकों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Advertisements




Related posts

Saraikela News : कांकी के दुर्गा मंदिर परिसर में पंडित सभा का हुआ आयोजन…. | Vananchal 24TV Live

admin

मनोज कुमार चौधरी। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil : दो दिवसीय श्री हरि नाम संकीर्तन के पावन अवसर पर श्रद्धालु भक्ति की भवसागर में गोते लगाते आए नजर…

admin