August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला के द्वारा पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में प्रियदर्शनी चौक पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं दूसरी ओर आकाशवाणी चौक स्थित पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जयंती भी मनाई गई।

मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल दोनों ही महान विभूतियों ने इस देश को अपने खून पसीने से सींच करके हिंदुस्तान को एकता के सूत्र में पिरोकर एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत का निर्माण करने का कार्य किया।

मौके पर नगर अध्यक्ष राहुल यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, श्रीराम ठाकुर, रमाशंकर पांडे, दिवाकर झा, गंभीर सिंह, दिवाकर झा, वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह, खिरोद सरदार, महिला जिला अध्यक्ष वैजयंती बारी, रानी कालुंडिया, रीना सिंह, फूलों तायसुम, ऋषि मिश्रा, सुनील सिंह, कुणाल राय, राजू लोहार, रमेश ठाकुर, अरुण पांडे, आदर्श ठाकुर, दीपू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:एसपी ने कांड्रा थाने का किया वार्षिक निरीक्षण…

admin

Ranachi News : रांची के नामकुम में जमीन विवाद बना ख़ूनी, चाकू लगने से एक शख्स घायल

admin

सरायकेला:नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर एपीओ ने निरक्षर जनों को होने वाले प्रशिक्षण की जानकारी दी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin