June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

भव्य कलश यात्रा के साथ बाबा विश्वकर्मा मंदिर में बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ…

भव्य कलश यात्रा के साथ बाबा विश्वकर्मा मंदिर में बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ…
Spread the love

भव्य कलश यात्रा के साथ बाबा विश्वकर्मा मंदिर में बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ…

सरायकेला: संजय मिश्रा

खडरा समाज की ओर से सरायकेला के पुराने बस स्टैंड चौक में बने नवनिर्मित बाबा विश्वकर्मा मंदिर और मंदिर में बाबा विश्वकर्मा के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की 501 महिला और युवतियों ने खरकाई नदी के जगरनाथ घाट से कलशों में जल लेकर विशेष परिधान के साथ गाजे-बाजे के बीच लगभग 1 किलोमीटर की पैदल कलश यात्रा करते हुए पुराने बस स्टैंड चौक स्थित नवनिर्मित बाबा विश्वकर्मा मंदिर पहुंची। इस दौरान सेवादल में शामिल रहे समाज के लोगों द्वारा बाबा विश्वकर्मा के जमकर जयकारे लगाए गए। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना करते हुए प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक संस्कारों का आयोजन कर पूजा अर्चना किया गया। मौके पर सपन कामिला सहित समस्त खडरा परिवार के लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

Related posts

Saraikela News : डायन बिसाही के नाम पर 3 महिलाओं की बर्बरता पूर्ण हत्या का गवाह रहा रानाडीह गांव पहुंची पद्मश्री छुटनी महतो , कहा….. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को आमंत्रण दिया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की हुई जिला स्तरीय बैठक…

admin