October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने उपायुक्त को पत्र लिखकर कंपनी द्वारा किए गए कार्यों में गड़बड़ी की जांच की मांग की…

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने उपायुक्त को पत्र लिखकर कंपनी द्वारा किए गए कार्यों में गड़बड़ी की जांच की मांग की…
Spread the love

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने उपायुक्त को पत्र लिखकर कंपनी द्वारा किए गए कार्यों में गड़बड़ी की जांच की मांग की…

सरायकेला -संजय मिश्रा।

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के सांसद प्रतिनिधि प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा ने युबी टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किये गये कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उपायुक्त को जाँच के लिए पत्र लिखा है। उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि खरसावां प्रखंड के राजखरसावां सब डिवीजन के ग्राम पंचगछिया में दो 16 केबीए ट्रांसफार्मर को बदली कर 25 केबीए का ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य यूबी टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को आवंटित हुआ था। परन्तु कंपनी द्वारा अभी तक वहां पर 25 केबीए का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। जबकि विभागीय मिलीभगत से उक्त कार्य के 25 केबीए ट्रांसफार्मर लगाने के बिल का भुगतान संवेदक को कर दिया जा चूका है जो जाँच का विषय है। वहीं श्री मिश्रा ने उपायुक्त से खरसावां एवं कुचाई प्रखंडो में यूबी टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किये गये सभी कार्यों की अपने स्तर से जाँच कर आवश्यक कारवाई करने की मांग की है।

Related posts

केंद्रीय विद्यालय में जनभागीदारी को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

क्षेत्र में श्रद्धा भाव के साथ पूजे गए निर्माण के देवता बाबा विश्वकर्मा…

admin

Saraikela News : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जन समस्याओं को लेकर अभय झा करेंगे 15 सितंबर से आमरण अनशन , मशाल जुलूस कल….. | Vananchal 24TV Live

admin