October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सुर्खियां स्वास्थ्य

लगन से खेला गया खेल जीवन को अनुशासित बनाता है: बीईईओ…

लगन से खेला गया खेल जीवन को अनुशासित बनाता है: बीईईओ…
Spread the love

दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2023 हुआ संपन्न, पुरस्कृत हुए विजेता छात्र-छात्रा…

लगन से खेला गया खेल जीवन को अनुशासित बनाता है: बीईईओ…

सरायकेला : संजय मिश्रा

सरायकेला। बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में दो दिवसीय सरायकेला प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2023 का शनिवार को समापन किया गया। जिसमें पहले दिन के खेले गए कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता सहित दूसरे दिन खेले गए एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सच्ची लगन और मेहनत के साथ खेला गया खेल सफलता दिलाने के साथ-साथ जीवन को अनुशासित बनाता है। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से आज अच्छा कैरियर भी संभव है।

कार्यक्रम का संचालन सरायकेला एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो द्वारा किया गया। इस मौके पर खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत ने कहा कि खेल हमें हमेशा आगे और बेहतर करने की सीख देती है। जो जीवन के सभी पहलू के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार, सीआरपी संचिता महतो, हृदयानंद महतो, कालीपद महतो सुनील गोप, राहुल घोष, शिक्षक राजेश मिश्रा, विमल डोगरा, कामिनी कांत मेहता, वीरेन पाल, खेला राम मुर्मू सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related posts

चांडिल:44 लाख कि लागत से रुसुनिया में होगा अतिरिक्त वर्गकक्ष का निर्माण कार्य : सविता महतो…

admin

Jamshedpur News : बच्चों ने एग्रीको मौदान को तिरंगामय कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया……

admin

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा | Vananchal 24TV Live

admin