June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

प्रखंड कार्यालय में सिद्धु,कान्हु युवा खेल क्लब का हुआ गठन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

प्रखंड कार्यालय में सिद्धु,कान्हु युवा खेल क्लब का हुआ गठन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय सिद्धू कान्हु युवा खेल क्लब का गठन प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो की अध्यक्षता में किया गया । कला संस्कृति एवं खेल कूद विभाग झारखंड सरकार की ओर से सिद्धू-कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया गया। प्रखंड कार्यालय में खेल क्लब का प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार मुर्मू, प्रखंड सचिव अनाथ महतो एवम प्रखंड उपाध्यक्ष सुकुमार सिंह मुंडा को सर्वसम्मति से चयन किया गया।

Advertisements

Advertisements

वहीं बीडीओ किकु महतो ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने एवं खेल का विकास के लिए प्रखंड स्तर पर सिद्धू-कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि खेल क्लब के माध्यम से विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन पंचायत स्तर से प्रखंड , जिला एवं राज्य स्तर में किया जाना है। वहीं खेल क्लब के चयनित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर प्रमुख गुरुपद मार्डी ,संजय महतो,प्रताप मांझी,खगेन महतो,कमल उरांव,गुणाधार सिंह मुंडा,राजकपूर कैबर्त, सुधीर उरांव,पांडव महतो,राजीव महतो, त्रिलोचन महतो,अक्षय महतो , सुधांशु महतो आदि उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

Jamshedpur News : 20 नवम्बर को अखिल झारखंड महिला संघ द्वारा जिला स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन कदमा में…..

admin

SARAIKELA : वित्तीय साक्षरता को लेकर 25 प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण . . .

admin

SARAIKELA NEWS : केभीपीएसडीएसएस बालिका उच्च विद्यालय के मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं के लिए किया गया शुभकामना समारोह का आयोजन. . .

admin