August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

सरायकेला:नोडल शिक्षकों को दिया गया स्कूली बच्चों के नेत्रदोष संबंधी जांच का प्रशिक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:नोडल शिक्षकों को दिया गया स्कूली बच्चों के नेत्रदोष संबंधी जांच का प्रशिक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला: प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में प्रत्येक विद्यालय से एक-एक नोडल शिक्षकों को स्कूली बच्चों के नेत्रदोष संबंधी जांच का प्रशिक्षण नेत्र सहायक डॉ. अशोक कुमार महतो द्वारा दिया गया। श्री महतो द्वारा बताया गया कि सभी प्रशिक्षण पाने वाले नोडल टीचर अपने विद्यालय के बच्चों को नेत्र जांच हेतु चिन्हित करेंगे। एवं चिन्हित किए गए बच्चों को आगामी 11 सितंबर को प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में आयोजित होने वाले नेत्र जांच शिविर में भेजेंगे।

जहां पर डॉक्टरों द्वारा बच्चों के नेत्र जांच किया जाएगा। जिसके उपरांत आवश्यकतानुसार उन्हें नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि बच्चों को विद्यालय में पठन-पाठन में कठिनाई नहीं हो सके। प्रशिक्षण के दौरान इससे संबंधित फॉर्मेट का भी वितरण किया गया। जिसमें चिन्हित किए गए बच्चों का विवरण सहित निर्धारित तिथि को जांच कैंप में जमा कराना है।

इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत, रिसोर्स टीचर नरेंद्र प्रसाद सिंह एवं फिजियोथैरेपिस्ट पिंकी चाकी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : इंटर कॉलेज तिरूल्डीह में रात्रि विश्राम के बाद शुरू हुई तीसरे दिन की पदयात्रा . . .

admin

रामगढ़ : कांग्रेसी ने योग्रेंद्र प्रसाद दिया जन्मदिन बधाई, स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें, यही हम सबों की कामना है…

admin

सीसीएल रज्जप्पा प्रोजेक्ट ने कोयला उत्पादन में अपना लक्ष्य हासिल किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin