August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

सरायकेला:बेमौसम बारिश ने खेतों में तैयार धान की फसल को पहुंचाया भारी नुकसान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:बेमौसम बारिश ने खेतों में तैयार धान की फसल को पहुंचाया भारी नुकसान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला: जिले में शुक्रवार की दोपहर को हुई बेमौसम बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जो धान खेतों में काटकर रखा गया था उसका दाना काला पड़ने और कुटाई के दौरान चावल अधिक मात्रा में टूटने के आसार हैं। जिले में शुक्रवार को अचानक हुई बारिश से धान की तैयार फसल एवं ताजा बोई गई मटर की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है।

जलभराव होने के बाद हवा से गिरी धान व गन्ने की फसल को भी नुकसान हुआ है। खेतो में जलभराव हो जाने से फसल को नुकसान हुआ है। आफत बनकर आई बरसात ने किसानों के चेहरे की खुशी छीन ली है। फसलें जलमग्न और बर्बाद होने की कगार पर हैं। सरायकेला के कुली में धान व गम्हरिया के बांधडीह में सब्जी की खेती को बहुत नुकसान हुआ है।

कुली में किसान रासविहारी पडिहारी का 2 एकड, गणेश पडिहारी का 50 डिसमिल, रमेश पडिहारी का 50 डिसमिल, दीपक नायक का 50 डिसमिल, दीनबंधु गोप का 50 डिसमिल व विश्वनाथ गोप के 25 डिसमिल जमीन पर धान के फसल का व्यापक नुकसान हुआ है। इन किसानों ने विभाग से मुआवजा की मांग की है।

Advertisements




Related posts

सरायकेला पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर सभी 35 वार्डों में पौधारोपण की मांग की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

स्वास्थ्य समृद्धि वाहन परियोजना के तहत पतरातू प्रखंड में हुआ शिविर का आयोजन … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin