October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Seraikela रांची हाई कोर्ट के न्यायधीश न्यायमूर्ति रत्नाकर भेंगरा ने किया सरायकेला मंडल कारा का निरीक्षण…

Seraikela रांची हाई कोर्ट के न्यायधीश न्यायमूर्ति रत्नाकर भेंगरा ने किया सरायकेला मंडल कारा का निरीक्षण…
Spread the love

रांची हाई कोर्ट के न्यायधीश न्यायमूर्ति रत्नाकर भेंगरा ने किया सरायकेला मंडल कारा का निरीक्षण…

सरायकेला।(संजय मिश्रा)  रांची हाईकोर्ट के न्यायधीश सह जिला के प्रभारी न्यायधीश न्यायमूर्ति रत्नाकर भेंगरा ने शनिवार को सरायकेला मंडल कारा का निरीक्षण किया। न्यायमूर्ति भेंगरा लगभग सुबह सवा ग्यारह बजे सरायकेला मंडल कारा पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात वे सीधे कारा के प्रशासनिक भवन पहुंचे व निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी हासिल की। न्यायमूर्ति रत्नाकर भेंगरा ने कारा में साफ सफाई से लेकर कैदियों के खाने के मैन्यु की भी जानकारी हासिल की। वे कारा अस्पताल गये जहां अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्था की जानकारी ली। इसके पश्चात वे पुरूष बंदियों से खाने से लेकर साफ सफाई व अन्य जानकारी हासिल की। निरीक्षण में बताया गया कि कैदियों को मैन्यु के हिसाब से ही खाना दिया जाता है, शनिवार होने के कारण खिचड़ी बनाया गया है। उन्होंने कारा की साफ सफाई व व्यवस्था पर संतोषजनक जताया। जेल में लगभग तीन घंटे तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे महिला वार्ड पहुंचे, जहां पर महिला बंदियों के कौशल विकास हेतु ब्यूटिशियन का कोर्स चल रहा था व साक्षर अभियान के तहत निरिक्षर महिला बंदियों को साक्षर करने का प्रशिक्षण भी चल रहा था। न्यायधीश ने प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया और जेल अधीक्षक हिमानी तिवारी से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी हासिल की। जेल अधीक्षक ने बताया कि प्रशिक्षण से पूर्व बंदियों से उनकी रूचि की जानकारी हासिल किया गया था। जिसमें इनके द्वारा ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण दिये जाने का आग्रह किया गया था, जिसके आधार पर यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि महिला बंदियों का स्किल डवलपमेंट हो सके व जेल से निकलने के पश्चात वे स्वरोजगार से जुड़ सकें। मौके पर उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा, डीएलएसए सचिव कुमार क्रांति प्रसाद, जेल अधीक्षक हिमानी तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

Jharkhand politics क्या होगा और क्या नहीं ?, इसे लेकर अटकले तेज, सीएम आवास पर सुटकेट लेकर पहुंचे विधायक ! | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला-खरसावां के सचिव पद से कार्य मुक्त किए गए देवाधिदेव चटर्जी…

admin

Saraikela सड़क दुर्घटना में 56 वर्षीय पुलिस हवलदार हुआ गंभीर रुप से घायल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin