October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला : विक्षिप्त ने की 13 वर्षीय किशोर की हत्या,बदल लेते हुए मृतक किशोर के पिता ने कर डाली विक्षिप्त की हत्या…

सरायकेला : विक्षिप्त ने की 13 वर्षीय किशोर की हत्या,बदल लेते हुए मृतक किशोर के पिता ने कर डाली विक्षिप्त की हत्या…
Spread the love

डबल मर्डर:

विक्षिप्त ने की 13 वर्षीय किशोर की हत्या,बदल लेते हुए मृतक किशोर के पिता ने कर डाली विक्षिप्त की हत्या…

सरायकेला (संजय मिश्रा) : कुचाई थाना अंतर्गत सुदूरवर्ती गिलुआ गांव के टेंडर टोला में सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है. जहां एक विक्षिप्त ने 13 वर्षीय मासूम की टांगी से काटकर हत्या कर डाली. जिसका बदला लेते हुए मृत बच्चे के पिता ने विक्षिप्त को भी टांगी से कटकर मौत के घाट उतार डाला. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पर दो दिन बाद पहुंची कुचाई थाने की पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया और गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लाया. घटना बीते मंगलवार के देर शाम की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि कुचाई थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गिलुआ गांव के टेंडर टोला निवासी 30 वर्षीय विक्षिप्त गुरबा मुंडा ने शाम करीब 4:00 के आसपास गांव के ही बुधरा मुंडा के 13 वर्षीय पुत्र चमरू मुंडा की टांगी से काटकर हत्या कर डाली. घटना के ठीक डेढ़ घंटे बाद यानी शाम के करीब 5:30 बजे के आसपास बुधरा मुंडा ने विक्षिप्त गुरुवा मुंडा को टांगी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बुधरा मुंडा को हिरासत में ले लिया है और घटना में प्रयुक्त टांगी को भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Related posts

Chandil New ; जमीन दलालों की नगर अब पुर्नावास की जमीन पर, विस्थापितों ने निर्माण़़ का किया विरोध……

admin

सरायकेला:नीमडीह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगे हेल्थ कैंप में सात छात्राएं निकली सिवियर एनीमिया से ग्रसित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जमशेदपुर:निःसंतान दंपतियों के लिए आशा की नई किरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin