October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ

Seraikela सरायकेला में अवैध शराब भट्टी के खिलाफ अभियान, उत्पाद निरीक्षक ने खरसावां थाना क्षेत्र से दो को किया गिरफ्तार…

Seraikela सरायकेला में अवैध शराब भट्टी के खिलाफ अभियान, उत्पाद निरीक्षक ने खरसावां थाना क्षेत्र से दो को किया गिरफ्तार…
Spread the love

सरायकेला में अवैध शराब भट्टी के खिलाफ अभियान, उत्पाद निरीक्षक ने खरसावां थाना क्षेत्र से दो को किया गिरफ्तार…

सरायकेला खरसावां, (ए.के मिश्रा), जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार सिह के निर्देश पर उत्पाद विभाग के उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब और भट्टी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा द्वारा खरसावां थाना क्षेत्र के डिहरीडीह गांव के दुबराई हेंब्रम और शुकरा रविदास के अड्डे पर छापामारी कर अवैध शराब जप्त किया गया और दोनों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।छापेमारी अभियान चलाते हुए कई भट्ठीयो को तोड़ा गया और जावा महुआ को जप्त किया गया है।
छापामारी अभियान के दौरान जावा महुआ और 50 लीटर शराब जप्त किया गया है। वही उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा ने संवाददाता को बताया की अभियान लगातार जारी रहेगा

Related posts

सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में आगामी क्षेत्रीय खेलकूद को लेकर योजना बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Silly : आजसू पार्टी ग्राम प्रभारी की बैठक सम्पन्न…

admin

सरायकेला:शारदाबेड़ा-हुदू-डुमरा सड़क पुनर्निर्माण को लेकर संघर्ष समिति ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin