August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो ने हेलमेट चेकिंग के नाम पर आम जनता को परेशान करने का मामला उठाया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो ने हेलमेट चेकिंग के नाम पर आम जनता को परेशान करने का मामला उठाया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन द्वारा हेलमेट चेकिंग के नाम पर आम जनता को परेशान करने के रवैए पर सवाल उठाया। विजय महतो ने कहा कि पिछले कई महीनों से ऐसा देखा जा रहा है कि प्रशासन का रवैया अलग अलग त्यौहारों पर भेदभावपूर्ण रह रहा है। किसी खास जलसे पर सड़कों से प्रशासन गायब रहता है। लेकिन जब हिंदू पर्व होते है तो हेलमेट चेकिंग बढ़ा दी जाती है जबकि इस समय गांव देहात के लोग शहरों में अपने बच्चे, परिवार के साथ खरीददारी करने या उत्सव में सम्मिलित होने की खातिर आते है।

विजय महतो ने कहा कि उन्हें कई लोगों ने शिकायत किया है कि आदित्यपुर पुलिया, आदित्यपुर टोल प्लाजा मोड़, कांड्रा टॉल प्लाजा के समीप और सरायकेला-चाईबासा रोड पर खास कर लोगों को टारगेट किया जाता है। प्रशासन जैसे इनके ताक में रहता है। हेलमेट चेकिंग के नाम पर इनसे दोहन किया जाता है। इस वजह से उत्सव मनाने की खुशी परेशानी में बदल जाती है।

विजय महतो ने कहा चुनाव के समय वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे मुद्दा बनाया था जबकि आज उनके प्रशासन का रवैया विपरित है। उन्होंने कहा कि गुजरात जैसे विकसित राज्यों में राज्य सरकार ने आम जनता की खातिर कानूनों में बदलाव किया है। उन्होंने प्रशासन से आम जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने और पूजा के दौरान सख्ती में ढील बरतने का आग्रह किया है।

Advertisements




Related posts

शहीद अजित धनंजय महतो के स्टेचू सौंदर्यीकरण सहित चार विकास योजना का विधायक सविता महतो ने किया उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : अखिल भारतीय इंटर एनआईटी टूर्नामेंट मैं जमशेदपुर ने लहराया परचम…

admin

Bundu News : आईएलओ कन्वेंशन-169 को भारत सरकार अंगीकार करें और विश्व आदिवासी अधिकार की घोषणा को लागू करें…..

admin