August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

खरसावां  : सरायकेला और सिनी में फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन 11 को, महिला और पुरुष खिलाड़ी लेंगे भाग…

खरसावां  : सरायकेला और सिनी में फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन 11 को, महिला और पुरुष खिलाड़ी लेंगे भाग…
Spread the love

सरायकेला और सिनी में फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन 11 को, महिला और पुरुष खिलाड़ी लेंगे भाग…

खरसावां  – संजय मिश्रा

सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं 7 साइड जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 11 जून रविवार को सरायकेला के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम एवं सिनी के सिरसा रेलवे मैदान में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का चयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है. उक्त शिविर में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के साथ-साथ सीनियर महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का भी चयन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ी जिला फुटबॉल लीग एवं राज्य और राष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे।

जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने एवं उन्हें सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से 11 जून को सीनी के रेलवे मैदान एवं सरायकेला के बिरसा स्टेडियम में सुबह 7 बजे से चयन शिविर का आयोजन किया गया है. चयन शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं दो रंगीन पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ रिपोर्ट करें. यहां से चुने गए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ-साथ आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र तथा विभिन्न क्लबों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Related posts

RAJNAGAR : 60-40 नियोजन नीति के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र। दो दिवसीय झारखंड बंदी के पहले दिन राजनगर में 3 घंटे तक रहा चक्का जाम।

admin

आदित्यपुर : बिजली की चपेट में आने रंजीत प्रमाणिक की मौत…

admin

Ramgarh : सरलाकलां मां छिन्नमस्तिका मंदिर हुई भुमि पुजन…

admin