June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Science exhibition was organized in Municipal Odia Movie Sweety Barik's exhibition got first place.... कोल्हान झारखण्ड शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : नगरपालिका ओड़िया मवि में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,स्वीटी बारीक के प्रदर्शनी को मिला प्रथम स्थान….

Saraikela : नगरपालिका ओड़िया मवि में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,स्वीटी बारीक के प्रदर्शनी को मिला प्रथम स्थान….
Spread the love

नगरपालिका ओड़िया मवि में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,स्वीटी बारीक के

प्रदर्शनी को मिला प्रथम स्थान….

सरायकेला Sanjay : सरायकेला के नगरपालिका ओड़िया मध्य विद्यालय में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्कूल की विज्ञान शिक्षिका यामिनी प्रीतम के मार्ग निर्देशन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें सातवीं व आठवी कक्षा के बच्चों ने अपनी मॉडल्स प्रदर्शित करते हुए प्रतिभा को साबित कर सबको प्रभावित किया। स्कूल के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार महतो ने बताया कि बच्चों में विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने एक से बढ़कर एक मॉडल का प्रदर्शन किया। स्कूल के छात्र छात्राओं ने डायनेमो,लाइट,प्रकाश संश्लेषण जैसे कई विषयो पर आकर्षक प्रदर्शनी की प्रस्तति दी जिसे खूब सराहा गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चो द्वारा प्रस्तुत मॉडल के अनुसार स्वीटी बारीक के प्रदर्शनी को प्रथम,रिंकी साहू के प्रदर्शनी को द्वितीय व सुमित राणा के प्रदर्शनी को तृतीय स्थान मिला। मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक उत्तम महतो,शिक्षिका यामिनी कांत प्रीतम,कमला सतपति व लेखिका रथ समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

सरायकेला बीडीओ ने विभिन्न पीडीएस दुकानों का किया औचक निरिक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS : खोकरो गाँव के युवा समाजसेवियों की पहल, दुर्घटनाओं के मद्देनजर श्रमदान कर सड़क किनारे झाड़ियों को किया साफ।

admin

सरायकेला :साइकिल चुरा कर ले जाते जमशेदपुर के युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा; किया पुलिस के हवाले… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin