August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Sarikela News : BDO held a meeting of BLO union regarding voter list fragmentation..... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Sarikela News : बीडीओ ने मतदाता सूची विखंडीकरण को लेकर बीएलओ संघ की बैठक…..

Sarikela News : बीडीओ ने मतदाता सूची विखंडीकरण को लेकर बीएलओ संघ की बैठक…..
Spread the love

बीडीओ ने मतदाता सूची विखंडीकरण को लेकर बीएलओ

संघ की बैठक…..

सरायकेला Sanjay  : सरायकेला प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बीडीओ मृत्यंजय कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई। बैठक में बीडीओ ने कहा कि सरायकेला नगर पंचायत में विधानसभा चुनाव में 12 बूथ हैं जबकि निकाय चुनाव में 11 बूथ ही बनाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि 11 बूथ में बूथ वार मतदाताओं का विभक्तिकरण किया जाना है। बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची का विखंड़ीकरण कार्य सात अक्टूबर से शुरू हो गया है जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 19 अक्टूबर को किया जाएगा। दावा एवं आपत्ति 29 अक्टूबर तक प्राप्त किये जाएंगे। दावा एवं आपत्ति का निराकरण एवं मतदाता सूची का आंतिम प्रकाशन चार नवंबर को होगा। आंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची सात नवंबर को चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची के विखंडीकरण कार्य के लिए चार शिक्षकों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। मौके पर कई बीएलओ उपस्थित रहे।

Related posts

SARAIKELA NEWS : कमलपुर पंचायत सचिवालय में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में 314 आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन… | Vananchal 24TV Live

admin

सशस्त्र सीमा बल के द्वारा आयोजित मेगा फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil : तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत,आकाश महतो ने विधि व्यवस्था पर उठाया सवाल…. | Vananchal 24TV Live

admin