August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Sarakela : स्थानीय कलाकारों के साथ भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगा चैत्र पर्व 2023 कार्यक्रम: उपायुक्त…

Sarakela : स्थानीय कलाकारों के साथ भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगा चैत्र पर्व 2023 कार्यक्रम: उपायुक्त…
Spread the love

स्थानीय कलाकारों के साथ भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगा चैत्र पर्व 2023 कार्यक्रम: उपायुक्त…

सरायकेला Sanjay : जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में ‘चैत्रपर्व 2023’ के आयोजन को लेकर समिति सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम छऊ कला केंद्र के संचालन हेतु कुल स्वीकृत 6 एवं संविदा के माध्यम से 15 पद सृजन के लिए बिंदुवार चर्चा करते हुए प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। इस दौरान छऊ कला केंद्र के बेहतर संचालन एवं छऊ महोत्सव 2023 को बेहतर ढंग से मनाने पर बिंदुवार चर्चा किया गया। वही कल केंद्र को और सुदृढ़ कर बेहतर सुविधा के साथ संचालन हेतु नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य समेत अन्य सदस्यों ने विभिन्न सुझाव दिए।

इस दौरान मनोज कुमार चौधरी ने पद्मश्री से सम्मानित कलाकारों के सम्मान प्रदान करने, केंद्र के बेहतर संचालन हेतु अन्य पद सृजित करने समेत अन्य मामलों से अवगत कराया। वही सनद कुमार आचार्य ने सम्मानित कलाकार एवं उनके परिवार के लिए विशेष व्यवस्था, छऊ महोत्सव पर शहर की विभिन्न लाइट एवं बैनर से सजावट करने तथा जिले के पद्मश्री से सम्मानित (जीवित या मृत) कलाकारों का फोटो होर्डिंग कार्यक्रम के साथ शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगाने, कलाकारों के लिए अच्छे भोजन-पानी के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की बात कही। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि चैत्र महापर्व 2023 कार्यक्रम 2 अप्रैल से प्रारंभ होगा।

वही कार्यक्रम का समापन समारोह 14 अप्रैल को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11, 12 एवं 13 अप्रैल को मुख्य कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में आयोजित होगा। जिसमें राज्य के विभिन्न कोने एवं आसपास के राज्य से आए कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि छऊ महोत्सव में स्थानीय कलाकार (राज्य के विभिन्न कोनो एवं आसपास के राज्य के कलाकार) की विशेष उपस्थिति रहेगी। उपायुक्त ने कहा कि पूर्व के वर्ष में कोविड-19 के कारण 500 लोग ही सीमित थे। कार्यक्रम भव्य तरीके से स्थानीय रीति रिवाज एवं पारंपरिक विधि विधान के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, आईटीडीए निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार, स्थापना उप समाहर्ता प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला एवं अन्य समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related posts

हंसडीहा पुलिस ने हत्या की योजना बनाते दो अपराधियों को धरदमौचा, दोनों को भेजा जेल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Seraikella News: बोल बम के जयकारे के साथ 1001 कांवरियों का जत्था सरायकेला पहुंचकर बाबा बुद्धेश्वर महादेव भोलेनाथ का किया जलाभिषेक।

admin

सरायकेला:शिकायत करने के 25 दिन बाद भी विधायक डॉ इरफान अंसारी पर मामला दर्ज नहीं होने पर भाजपा नेता रमेश हांसदा ने एसपी को लिखा पत्र… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin