June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
information sought from DC.... News Saraikela News : Under which rule the land acquired for Jupiter Cement was transferred to Shree Cement कोल्हान जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : जूपिटर सीमेंट के लिए अधिग्रहित जमीन को किस नियम के तहत श्री सीमेंट को किया गया हस्तांतरित,डीसी से मांगी गई जानकारी…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : जमीन हस्तांतरण को लेकर कार्तिक परीच्क्षा ने तीन बिंदुओं पर उपायुक्त से मांगी जानकारी… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

गम्हरिया (जगबंघु महतो)  : कोल्हान रक्षा मंच द्वारा जिले के डीसी को पत्र लिखकर जिले में औद्योगिक उपयोग हेतु ली जा रही जमीन के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी गयी है। कोलहान रक्षा मंच के सचिव कार्त्तिक कुमार परीक्षा ने खरसावां के हांसदा में जूपिटर सीमेंट के लिए अधिग्रहित जमीन को किसी नियम के तहत श्री सीमेंट को हस्तांतरित किया गया समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Advertisements

उन्होंने बताया जिले के स्थानीय आदिवासी मूलवासियों के जमीन-जायदाद को उद्योगपतियों को बड़े पैमाने पर हस्तांतरण किये जा रहे हैं। झारखंड प्रदेश में विगत 75 वर्षों में सरायकेला एक औद्योगिक जिले के रूप में विकसित हुआ है। लेकिन विकास के नाम पर आज मुल लोगों के परिवार नदारद है। उन्होंने बताया जिले में वर्ष 2010 से 2022 तक कितने एसटी जमीन को धारा 49 के तहत अनुमति देकर औद्योगिक उपयोग हेतु प्रदान की गयी है।

Advertisements

इसके साथ ही तय समय सीमा में उद्योग नहीं लगानेवाले उद्योग पतियों से अधिग्रहित जमीन रैयतों को क्यों नहीं लौटाई जा रही है। बताया खरसावां के हांसदा स्थित जूपिटर सिर्मेन्ट के नाम पर अनुमति ले कर रैयतों का जमीन एक अन्य कम्पनी श्री सीमेंट के नाम किस नियम के तहत ट्रांसफर किया गया तथा कितने विस्थापित लोगों को नौकरी व अन्य लाभ मिला। उन्होंने इन बिंदुओं पर जिले के डीसी से विस्तृत जानकारी मांगी है।

Advertisements




Related posts

Ranchi : बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाए गये संविधान के साथ छेड़छाड़ का प्रयाय कर रही है सरकार : मुकेश नायक

admin

सरायकेला:”मुझे अपने बीएलओ पर गर्व है”…

admin

Saraikela News : एक ही टर्म में परीक्षा लिए जाने के निर्णय का वित्त रहित संघर्ष मोर्चा ने किया स्वागत, शिक्षा मंत्री का जताया आभार….

admin