June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Sunil Besra is wandering from door to door in search of loved ones. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : अपनों की तलाश में दर ब दर भटक रहे हैं सुनील बेसरा…

SARAIKELA NEWS : अपनों की तलाश में दर ब दर भटक रहे हैं सुनील बेसरा…
Spread the love

अपनों की तलाश में दर ब दर भटक रहे हैं सुनील बेसरा।

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के सुनील बेसरा इन दिनो अपनो की तलाश में दर ब दर घूम रहे है। जानकारी हो सुनील बेसरा को विशाखापत्तनम में सड़कों पर अज्ञात हालत में भटकते हुए पाए गए थे तब उनको 18 दिसंबर 2021 को मानसिक अस्पताल विशाखापत्तनम में भर्ती किया गया था। सुनील के उचित पुनर्वास हेतु उन्हें मुम्बई की संस्था श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन को रेफर किया गया जो सड़कों पर भटकने वाले लावारिस मानसिक विक्षिप्त लोगों के लिए कार्य करती है। संस्था के फाउंडर ट्रस्टी एवम मनोचिकित्सक डॉ भरत वाटवानी की देखरेख में सुनील का मानसिक इलाज किया गया। इसके बाद सोशल वर्कर विकास रजाक द्वारा काउंसलिंग की गई तो सुनील ने स्वयं को सरायकेला का रहने वाला बताया और अन्य परिजनों के नाम बता पाने में असमर्थ रहे। सुनील संथाली में बात करता है जिन्होने अपना पिता का नाम सवना बेसरा बताया है। सुनील ने अपना गांव का नाम सरायकेला का खैरबनी व छोटाबाना भी बताया लेकिन इन गावों में पता करने पर इनके परिजन नही मिले। श्रद्धा के सोशल वर्कर पिछले 5 दिन से सरायकेला में उसके परिजनों की तलाश कर रहे हैं लेकिन अब तक सुनील के परिजनों का कुछ पता नही चल सका है। श्रद्धा संस्था के सोशल वर्कर विकास रजाक सुनील को लेकर सरायकेला पंहुचे किंतु वहां किसी ने सुनील को नही पहचाना। सुनील अभी संस्था के पास ही हैं और अपनों की तलाश में बहुत तड़प रहे हैं। संस्था द्वारा अपील करते हुए कहा गया है कि अगर इनके परिवार के बारे में कोई जानकारी मिले तो 7549209519, 9557779368 9923076947 पर फ़ोन करें ताकि सुनील को अपना परिवार मिल सके।

Related posts

ईचागढ़:कुकडु बीडीओ को सौंपा ज्ञापन…

admin

Chandil 26 वर्षीय युवक का ट्रेन के चपेट में आने से हुई मौत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

तेज रफ्तार ने तीन मजदूरों की ली जान, ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिरा, तीनों मजदूर ट्रेक्टर पर थे सवार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin