June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Proud Moment: Seraikela's student Deepika Singh honored by CM Hemant Soren. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : प्राऊड मोमेंट: सीएम हेमंत सोरेन के हाथों सम्मानित हुई सरायकेला की छात्रा दीपिका सिंह. . .

SARAIKELA NEWS : प्राऊड मोमेंट: सीएम हेमंत सोरेन के हाथों सम्मानित हुई सरायकेला की छात्रा दीपिका सिंह. . .
Spread the love

प्राऊड मोमेंट: सीएम हेमंत सोरेन के हाथों सम्मानित हुई सरायकेला की छात्रा दीपिका सिंह. . .

सरायकेला। स्टेट ओलंपियाड-2023 के नवम वर्ग के सामान्य अध्ययन ग्रुप में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सरायकेला की छात्रा दीपिका सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसे लेकर प्रोजेक्ट भवन रांची में आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीपिका सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के रिप्रजेंटेटिव के रूप में मौजूद रहे सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत ने दीपिका के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए दीपिका को प्रखंड का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। बताते चलें कि दीपिका के पिता गुरजन सिंह सरायकेला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाना के प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। और दीपिका वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर सरायकेला में अध्ययनरत है। दीपिका की सफलता पर विद्यालय परिवार ने भी दीपिका को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

Related posts

जमशेदपुर:गोलमूरी केवुल टाउन के अधूरे मन्दिर का जीर्णाेध्दार की तैयारी बुधवार को होगा सामूहिक शंखनाद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को उपलब्ध कराया गया पोषण किट… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

मारवाड़ी समाज द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया महाराजा अग्रसेन जयंती… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin