August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: Emotional farewell given to the assistant clerk of the forest department on retirement..... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : सेवानिवृति पर वन विभाग के सहायक लिपिक को दी गई भावभीनी विदाई…..

Saraikela News : सेवानिवृति पर वन विभाग के सहायक लिपिक को दी गई भावभीनी विदाई…..
Spread the love

सेवानिवृति पर वन विभाग के सहायक लिपिक को दी गई भावभीनी विदाई…..

 

सरायकेला Sanjay : वन प्रमंडल पदाधिकारी सरायकेला कार्यालय के सहायक लिपिक गदाधर बेरा के सेवानिवृत होने पर साहेबगंज के वन चेतना भवन में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सरायकेला वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण ने सेवानिवृत सहायक लिपिक को पुष्प गुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत गदाधर बेरा वन विभाग में 11 अगस्त 1984 को आदेशपाल के पद से अपनी सेवा जीवन की शुरुआत की थी.

9 अप्रैल 1992 को सहायक के पद पर प्रोन्नति पाकर उन्होंने विभाग में अपना कर्तव्य बखूबी निभाया. उन्होंने कहा कि 32 साल और 20 दिन की बेदाग सेवा देने के बाद 31 अगस्त को सेवा निवृत हुए. सहायक वन संरक्षक प्रमोद कुमार ने सेवानिवृत सहायक लिपिक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. अपने संबोधन में एसीएफ ने कहा कि गदाधर बेरा आत्मीयता एवं सहयोगात्मक व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति रहे हैं.

भाषा पर नियंत्रण और उच्चाधिकारियों के निर्देश एवं पत्रों का सम्यक एवं समय पर निस्पादन में हमेशा तत्पर रहे. मौके पर सरायकेला वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रकाश चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि श्री बेरा अपने मधुरभाषा एवं स्पष्टवादिता से सदैव अपने कर्मचारी साथियों को एक धागे में पिरोए रखा. इन्होंने अपने सेवाकाल में कार्यों का सटीक एवं सुव्यवस्थित ढंग से निस्पादन किया. मौके पर विभाग के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.

Related posts

RAJNAGAR :हेंसल में आगामी 8 सितंबर से 14 सितंबर तक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का होगा आयोजन।

admin

24 घंटे के लिए कार्य बहिष्कार किए जिले के डॉक्टर्स; ओपीडी सेवा रही प्रभावित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़ : पुलिस वाहन चैकिंग अभियान, त्रुटिपूर्ण कागजात एवं बगैर हेलमेट के वाहन चालकों से जुर्माने की राशि वसूल की जायेगी ….

admin