October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Cleanliness campaign under the leadership of NP President. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : नपं अध्यक्षा के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान. . .

SARAIKELA NEWS : नपं अध्यक्षा के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान. . .
Spread the love

नपं अध्यक्षा के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान. . .

सरायकेला। स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने को लेकर बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों के साफ सफाई की गई। इस दौरान सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक के नेतृत्व में वार्ड पार्षद एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा हंसाउड़ी शिव मंदिर परिसर की सफाई की गई। मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाना और स्वच्छता बनाए रखना हर एक नागरिक की जिम्मेदारी एवं सोच होनी चाहिए। जिससे हम सभी मिलकर अपने सरायकेला नगर पंचायत को श्रेष्ठ स्वच्छ अपनी सरायकेला के रूप में स्थापित कर सकें। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्षा पिंकी मोदक, जिला मंत्री सूर्या देवी, वार्ड पार्षद मीरा बारिक, बिंदेश्वरी देवी, तपोषी, सुभद्रा देवी, कनिका महंती, सुजाता महंती, चंदनि पति आदि उपस्थित रहे।

Related posts

झारखंड पुलिस एसोसिएशन जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने पुरानी पुलिस लाइन संजय ग्राम में की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS :राशन डीलरों ने मुफ्त राशन वितरण की अवधि विस्तार हेतु एम.ओ.को सौंपा ज्ञापन। | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूली बच्चों ने देखी शहीदों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म…

admin