June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
'Your plan 9 panchayats and 2 wards of the municipal area Camps organized under the program 'Aapki Sarkar Aapke Dwar'; welfare On-the-spot benefits of schemes... In all 9 blocks of the district News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : जिले के सभी 9 प्रखंड के 9 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र के 2 वार्ड में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर; कल्याणकारी योजनाओं का ऑन द स्पॉट दिया गया लाभ… | Vananchal 24TV Live

SARAIKELA NEWS : जिले के सभी 9 प्रखंड के 9 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र के 2 वार्ड में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर; कल्याणकारी योजनाओं का ऑन द स्पॉट दिया गया लाभ… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला।SANJAY राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी जिलों में द्वितीय चरण के तहत 1 नवंबर से 14 नवंबर तक ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के 9 प्रखंड के 9 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र के दों वार्ड में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि जिले के वरीय पदाधिकारी एवं सम्बन्धित बीडीओ, सीओ एवं सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देशानुसार शिविर में कुल 22 स्टॉल लगाए जा रहे है। ताकि सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगो को सुगमता से प्रदान किया जा सके। साथ ही लोगो की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जा सके। मंगलवार को आयोजित विभिन्न शिविरो में सैकड़ो लाभुकों को सरकार के कल्याणकरी योजनाओं का लाभ जैसे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, ग्रीन राशन कार्ड, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना, केसीसी, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना इत्यादि का लाभ दिया गया।
उपायुक्त अरवा राजकमल ने सरायकेला-खरसावां जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में दो पाली में ‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका दूसरा चरण 1 नवंबर से प्रारंभ हो चुका है। सरायकेला-खरसावां जिले के सभी प्रखंड के सभी पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कृपया अपने पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले। ऐसा खुद भी करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि पूर्व मे आयोजित कार्यक्रम में जिले वासियों का भरपूर सहयोग मिला है। इस बार सरकार नई योजनाओं के साथ आपके पंचायत में आ रही है। कृपया योजनाओं में उपस्थित हों कार्यक्रम को सफल बनाएं कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित है।

Advertisements

Advertisements




Related posts

RAJNAGAR NEWS:लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान का शुभारंभ। राजनगर के विभिन्न पंचायतों में महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली। | Vananchal 24TV Live

admin

जिप सदस्य शंभू मंडल ने दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन…

admin

एक करोड़ रुपये मुआवजा राशि सहित दस सूत्री मांगों को लेकर चांडिल के विस्थापितों ने किया विकास भवन का हुड़का जाम, लाल कपड़े से ताला सील कर चिपकाया नोटिस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin