June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Aapki Sarkar Aapke Dwar' program in 7 panchayat and municipal bodies of 7 blocks of the district. Camps were organized under 'Aapki Yojana News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : जिले के 7 प्रखंड के 7 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर… | Vananchal 24TV Live

SARAIKELA NEWS : जिले के 7 प्रखंड के 7 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला। राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी जिलों में द्वितीय चरण के तहत 1 से 14 नवंबर तक ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के 7 प्रखंड के 7 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र में आपकी योजनाओं आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि जिले के वरीय पदाधिकारी एवं सम्बन्धित BDO, CO एवं सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बताते चले कि उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देशानुसार शिविर में कुल 22 स्टाल लगाए जा रहे है ताकि सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगो को सुगमता से प्रदान किया जा सके। साथ ही लोगो की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जा सके। आज आयोजित विभिन्न शिविरो में सैकड़ो लाभुकों को सरकार के कल्याणकरी योजनाओं का लाभ जैसे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, ग्रीन राशन कार्ड, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना, केसीसी, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना इत्यादि का लाभ दिया गया।
उपायुक्त अरवा राजकमल ने सरायकेला-खरसावां जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में दो पाली में ‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसका दूसरा चरण 01 नवंबर से प्रारंभ हो चुका है। सरायकेला खरसावां जिले के सभी प्रखंड के सभी पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अपने पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले। ऐसा खुद भी करें और अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि पूर्व मे आयोजित कार्यक्रम में जिले वासियों का भरपूर सहयोग मिला है। इस बार सरकार नई योजनाओं के साथ आपके पंचायत में आ रही है कृपया योजनाओं में उपस्थित हों कार्यक्रम को सफल बनाएं कार्यक्रम को सफल बनाने में आपका सहयोग अपेक्षित है।

Advertisements

Advertisements




Related posts

राजनगर:दुर्गापूजा के मद्देनजर राजनगर बाजार में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न होटलों में किया निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : साइबर क्राइम और बैंकों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक ने दिया अधिनस्थ पदाधिकारियों को निर्देश…. | Vananchal 24TV Live

admin

टाइगर जयराम महतो की रिहाई को लेकर कांड्रा मोड़ को सैकड़ों की संख्या में झारखंडी खतियानी भाषा संघर्ष समिति के लोगों ने जाम … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin