August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Annual festival program at Saraswati Shishu Mandir High School Seraikela. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS :सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

SARAIKELA NEWS :सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

 

सरायकेला। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में हर्षोल्लास के साथ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा, विशिष्ट अतिथि चांडिल शिशु मंदिर के सचिव शिशिर चटर्जी, जमशेदपुर विभाग के विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर, सरायकेला शिशु मंदिर के अध्यक्ष रमानाथ आचार्य, उपाध्यक्ष विषकेसन सतपथी, प्रधानाचार्य पार्थसारथी आचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि और विभाग प्रमुख को अंग वस्त्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तरह तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा आरुषि द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के कई नृत्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। जिसमें गुजराती, संबलपुरी, मराठी, संथाली, नागपुरी, हरियाणवी, छत्तीसगढ़ी, असमिया आदि नृत्य शामिल रहा। इसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा सोशल मीडिया से होने वाले लाभ और नुकसान को भी कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के छात्राओं के द्वारा माता दुर्गा का तांडव नृत्य सभी अभिभावक और दर्शकों का विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थसारथी आचार्य ने विद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य है। हमारे छात्र छात्रा देश विदेश में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। हमारे विद्यालय के संस्कार व शिक्षा से छात्र छात्रा लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा ने आशीर्वचन प्रकट करते हुए कहा कि शिशु मंदिर सरायकेला संस्कारगत शिक्षा देने के लिए प्रसिद्ध है। यहां के बच्चे अलग-अलग क्षेत्रों में अपना कर्तव्य निभाते हैं। बच्चों के शिक्षा में जितना शिक्षकों का दायित्व है, इससे अधिक अभिभावकों का भी अपना कर्तव्य है। बच्चों पर विशेष ध्यान देना सभी अभिभावकों का अपना दायित्व बनता है। वर्तमान समय में स्मार्ट क्लास के जरिए बच्चे काफी लाभान्वित हो रहे हैं। बच्चों की प्रगति में यह काफी सहायक है। इससे बच्चे कम समय में अधिक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की सराहना की और सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रसाद महतो, सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुरु चरण महतो, उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति, चिरंजीवी महापात्र, नारायण, अभिभावक वृंद और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिले उपायुक्त, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

श्री श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ हुई आयोजित, कुजू भूमिपूजन सह ध्वजारोहण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जमशेदपुर :खेसारीलाल की हिरोइन मेघा श्री की मांग भरेंगे राहुल शर्मा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin