October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड राज्य सरायकेला-खरसावाँ

Saraikela News : ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे बुजुर्ग की अज्ञात वाहन के ठोकर से हुई मौत….

Saraikela News : ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे बुजुर्ग की अज्ञात वाहन के ठोकर से हुई मौत….
Spread the love

ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे बुजुर्ग की अज्ञात वाहन के ठोकर से हुई मौत….

सरायकेला (संजय मिश्रा)  सरायकेला डीएफओ आवास के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में सरायकेला निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग विश्वनाथ मोदक की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना बुधवार की शाम तकरीबन 7 बजे की है.

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार विश्वनाथ मोदक गौरांगडीह स्थित किसी ढाबा में काम करते थे. बुधवार की शाम हवा से काम कर घर वापस लौट रहे बुजुर्ग सरायकेला डीएफओ आवास के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रोड एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Related posts

सरायकेला:डायन कुप्रथा उन्मूलन विशेष अभियान को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से मिलकर इसकी रोकथाम के लिए सुझाए पांच बिंदुओं पर सुझाव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil : लोकतंत्र विचारों की स्वतंत्रता है -प्रो0 मनोज कुमार महापात्रा | Vananchal 24TV Live

admin

Ranchi News : भाई ने भाई को टांगी से मार कर किया हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार….

admin