June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
A seminar was organized on the problem and its solution in the field of journalism. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : पत्रकारिता के क्षेत्र में समस्या औऱ उसके समाधान को लेकर संगोष्ठी का हुआ आयोजन…

SARAIKELA NEWS : पत्रकारिता के क्षेत्र में समस्या औऱ उसके समाधान को लेकर संगोष्ठी का हुआ आयोजन…
Spread the love

पत्रकारिता के क्षेत्र में समस्या औऱ उसके समाधान को लेकर संगोष्ठी का हुआ आयोजन…

प्रशासन को हर क्षेत्र में मिल रहा पत्रकार साथियो का सहयोग; आगे भी सहयोग की अपेक्षा: जिला जनसम्पर्क

पदाधिकारी।

सरायकेला। सुचना जनसम्पर्क कार्यालय सरायकेला-खरसावां सभागार में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पत्रकार समूह के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती शोभा उपाध्याय एवं विभिन्न समाचार पत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि, उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्र से आए मीडिया साथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात क्षेत्र में पत्रकारिता के दौरान आ रही समस्या समाधान पर विस्तृत चर्चा किया गया। जिस पर सुनील कुमार सिंह ने हर सम्भव पत्रकार साथियो की समस्याओं का निष्पादन करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा दिए गए विभिन्न सुझाव को प्रशासन के समक्ष रख अमल कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिले में वह दूसरी बार पदस्थापित है। जिले में चाहे किसी भी परिस्थिति जैसे किसी आपातकालीन समय, कोरोना काल, किसी भी प्रकार का प्रशासनिक कार्यक्रम हो या चुनाव इत्यादि में पत्रकार साथियो का सहयोग हमेशा मिला है आगे भी यही अपेक्षा है।

Related posts

झामुमो युवा नेता रवि कांत माझी ने भरतपुर में जाहेर थान की घेराबंदी कार्य का किया भुमि पुजन – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

शिक्षा मंत्री ने सभी सरकारी विद्यालयों के एसएमसी अध्यक्ष को भेजा नव वर्ष की हार्दिक शुभकामना पत्र… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : साप्ताहिक जनता मिलन में 30 फरियादियों से मिले उपायुक्त, त्वरित समाधान के दिए निर्देश… | Vananchal 24TV Live

admin