August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: A case of Adivasi Harijan Act should also be brought against the station in-charge: Ramesh Hansda.... कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : थाना प्रभारी के खिलाफ आदिवासी हरिजन एक्ट का मामला भी लगना चाहिए : रमेश हांसदा….

Saraikela News : थाना प्रभारी के खिलाफ आदिवासी हरिजन एक्ट का मामला भी लगना चाहिए : रमेश हांसदा….
Spread the love

थाना प्रभारी के खिलाफ आदिवासी हरिजन एक्ट का मामला भी

लगना चाहिए : रमेश हांसदा….

सरायकेला Sanjay  :  सरायकेला थाना में आदिवासी नाबालिग मोहन मुर्मू की मौत का मामला धीरे धीरे राजनीति मोड़ लेने लगा है। भाजपा नेता रमेश हांसदा शनिवार को इस घटना की विस्तृत जानकारी लेने के लिए सरायकेला के सर्किल इंस्पेक्टर अनूप महतो से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मृतक आदिवासी समुदाय का होने के कारण सब इंस्पेक्टर मनोहर कुमार के ऊपर आदिवासी हरिजन एक्ट नही लगना बहुत बड़ा सवाल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राज में आदिवासी के साथ अन्याय हो रहा है। रमेश हांसदा ने कहा कि सरायकेला थाना हाजत में आदिवासी नाबालिग मोहन मुर्मू की मौत के तीन दिन बाद भी परिजनों को मुआवजा का मामला नही निष्पादित होना यह दर्शाता है कि राज्य सरकार को आम आदिवासी से कोई मतलब नही है। मोहन मुर्मू की मुआवजा का मामला राज्य सरकार के स्तर का है। मृतक के स्थानीय विधायक रामदास सोरेन और सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन दोनों का अभी तक मदद करना तो दूर बयान भी नही आना, झामुमो की जनता के प्रति जवाबदेही पता चलता है।

Related posts

एक्यूप्रेशर परिषद  भगवान धन्वंतरि का पूजन धनतेरस के शुभ अवसर पर किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

तिरुलडीह थाना प्रभारी का किया स्वागत, थाना प्रभारी को अमन चैन व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई सुझाव भी दिए…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़:मिशन इंद्रधनुष के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin