June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
15 Rural Football Academy Kolabira Champion Trophy 2022 awakened traditional dance and music News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : 15 ग्रामीण फुटबॉल अकैडमी कोलाबीरा चैंपियन ट्रॉफी 2022 में जाग उठे परंपरागत नृत्य एवं संगीत… | Vananchal 24TV Live

SARAIKELA NEWS : 15 ग्रामीण फुटबॉल अकैडमी कोलाबीरा चैंपियन ट्रॉफी 2022 में जाग उठे परंपरागत नृत्य एवं संगीत… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

सरायकेला। ग्रामीण फुटबॉल अकैडमी कोलाबीरा के तत्वाधान आयोजित क्षेत्र प्रसिद्ध दो दिवसीय 15वां ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी कोलाबीरा चैंपियंस ट्रॉफी 2022 के दूसरे दिन दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए कलाकारों द्वारा विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके नृत्य एवं संगीत के कार्यक्रम किए गए। ग्रामीण फुटबॉल अकैडमी के प्रमुख सह जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल के नेतृत्व में कोलाबीरा फुटबॉल मैदान में आयोजित किए गए उक्त कार्यक्रम में फुटबॉल के फाइनल मैच के साथ-साथ कला संस्कृति को एक ही मंच पर लाने का संगम किया गया। जिसमें छऊ नृत्य, करम नाच, बांदना नाच गान, दासाई नाच, काठी नाच, उरांव नाच, मुंडारी नाच, बूढ़ी गाड़ी नाच, दान्डचा नाच, बांदरी नाच, सेंदरा शिकार बाजा, मदन भेडी, सिंह बाजा और ढाक बाजा जैसे नाच एवं गान के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौके पर एकेडमी के लुस्कु राम मुर्मू सहित अन्य सभी सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Saraikela News :आधारभूत संरचनाओं को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक….. आधारभूत संरचना हेतु निर्माणाधीन कार्य का पदाधिकारी करें निरीक्षण, निर्धारित समयावधि के साथ गुणवत्ता का भी रखे विशेष ख्याल : उपायुक्त…. | Vananchal 24TV Live

admin

रामगढ़:श्री गुरु रामदास का प्रकाश गुरु पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाई गई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : गम्हरिया प्रखंड के एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में एसएससी कलिकापुर बना चैंपियन.. | Vananchal 24TV Live

admin