June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : अखिल भारतीय गायत्री परिवार की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय हुई बैठक..

Saraikela : अखिल भारतीय गायत्री परिवार की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय हुई बैठक..
Spread the love

अखिल भारतीय गायत्री परिवार की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय हुई बैठक…

सरायकेला Saraikela : स्थानीय अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन धर्मशाला में अखिल भारतीय गायत्री परिवार की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक हरिद्वार शांतिकुंज से आये वीरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गायत्री परिवार द्वारा श्रीमती भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी 2026 को लेकर गायत्री परिवार द्वारा वृहत रूप से कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित पुर्वी जोन के मुख्य त्रिलोचन साहु ने बताया कि आगामी वर्ष 2026 को जन्मशताब्दी वर्ष के तहत गायत्री परिवार द्वारा नशा उन्मुलन, बाल संस्कारशाला, गर्भ धारण संस्कारशाला, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, वृक्षारोपण व ब्लड डोनेशन कैंप वृहत पैमाने पर कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर गायत्री परिवार के सभी सदस्यों को शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चीत करने को कहा गया ताकि जन्म शताब्दी वर्ष में वृहत पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. बैठक में समाजसवी राजेश साहु द्वारा 58 कट्ठा जमीन गायत्री परिवार को दिये जाने की बात भी कही गयी. मौके पर सरायकेला के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी शंभु अग्रवाल, पुर्वी सिंहभूम जिला से के प्रभाकर राव, गायत्री परिवार के राजेश कुमार साहु, महिला मंडल के मंजु साहु, अरुण साहू सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे.

Related posts

स्वच्छता पखवाड़ा एवं इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत नगर पंचायत सरायकेला द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

हाथीयों के आंतक से ईचागढ़ के कई क्षेत्र परेशान, हरेलाल महतो ने प्रभावित गांव सालटांड़ का किया दौरा और ग्रामीणों संग की बैठक, लोगों के बीच टॉर्च और पटाखे का किया वितरण … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

एनएचएआई के संवेदनहीनता का दंश झेल रहे चांडिल वासियों ,  धूल की समस्या से निजात दिलाने के लिए हाइवा ऑनर एसोसिएशन चांडिल ने उठाया बीड़ा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin