June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Kaushik Ganguly became the district of Jharkhand Progressive Teachers Association President.... News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : कौशिक गांगुली बने झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela : कौशिक गांगुली बने झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला Sanjay । झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की जिला इकाई का एक बैठक सरायकेला में आयोजित किया गया। जिसमें चुनाव निर्वाचित पदाधिकारी बृजमोहन यादव और पर्यवेक्षक श्रवण कुमार महतो की देखरेख में संघ के जिला इकाई का चुनाव संपन्न कराया गया। लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई उक्त चुनाव में कौशिक गांगुली को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष और मंगल सिंह बेसरा को सचिव चुना गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कल्याण रॉय को उपाध्यक्ष, संतोष महतो को संगठन सचिव, घनश्याम महतो को कोल्हान प्रभारी, बिराजमय मंडल को कोषाध्यक्ष, पंचू मार्डी को सह कोषाध्यक्ष, श्रवण कुमार महतो को प्रवक्ता, दलगोविंद नायक एवं बिचित्रानंद प्रधान को आईटी सेल प्रभारी चुना गया।

Advertisements

बैठक को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष कौशिक गांगुली ने कहा कि संगठन में अनुशासन, समर्पण एवं एकजुटता की आवश्यकता है। संगठन को नाम से नहीं बल्कि काम से चलाया जाता है। शिक्षा एवं शिक्षक हित में यह संग हमेशा तत्परता के साथ काम करता रहेगा। बैठक में मांगों पर विचार करते हुए कहा गया कि सरकारी कर्मियों की सेवा काल 62 वर्ष किया जाए, पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ दिया जाए, अंतर जिला स्थानांतरण किया जाए, 18 दिन का सीएल दिया जाए, शिक्षकों को एनजीओ से मुक्त रखा जाए, झारखंड में विद्यालय संचालन का समय 8:45 बजे से 4:00 बजे का लेटर रद्द किया जाए, एनएसडीएल से पैसा वापस कराया जाए सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से मित्र सोरेन, गुरुजन, मधुसूदन रजवार, यदुनाथ सिंह मुंडा, रंजीत कुमार रविदास, सुशील कुमार महतो, बिपिन बिहारी महतो, गणेश रविदास, अमिताभ स्वांसी, अनूप दत्ता, कृष्णा सिंह मुंडा, उमेश प्रमाणिक, सुदीप मुखर्जी, दीपक सिंहदेव, नयनमणि दास, नरेश माझी, प्रकाश स्वांसी, प्रदीप माझी, तन्मय रॉय एवं महिला कोषांग से मुंगली सोरेन, बिपुल भेंगरा सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

ग्राम प्रभारियों की टीम गठन में जुटी आजसू , लखीराम सिंह सरदार आजसू के मातकमडीह पंचायत अध्यक्ष मनोनीत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

भाजपा जिला कार्यालय मे संपन्न हुई पदाधिकारियों की बैठक, देशव्यापी महा जनसंपर्क अभियान की सफलता पर चर्चा की गई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला के मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज; शांति व मगफिरत की मांगी गई सामुहिक दुआ; जानवरों के साथ बुरी आदतो की दी गई कुर्बानी। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin