October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Sports have the power to connect the society to the country: Deputy Commissioner कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : देश को समाज को जोड़ने की शक्ति है खेल में : उपायुक्त | Vananchal 24TV Live

Saraikela : देश को समाज को जोड़ने की शक्ति है खेल में : उपायुक्त | Vananchal 24TV Live
Spread the love

खेलो झारखंड 2022-23 के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उपायुक्त ने किया उद्घाटन।

सरायकेला Sanjay । भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में झारखण्ड शिक्षा परियोजना एवं टाटा स्टील के सहयोग से खेलो झारखण्ड 2022-23 के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दौराइबूरू एवं अन्य अतिथि गण के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Advertisements

बाते चले कि यह प्रतियोगिता प्रखंड स्तर के बाद जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। जिनमें सभी प्रखंडों से विभिन्न खेलों में 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सभी के प्रतिभा को निखारना है। साथ ही कहा कि प्रतियोगिता में जीत या हार एक अलग बात है लेकिन प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उपायुक्त ने कहा कि देश को समाज को जोड़ने की शक्ति खेल में हैं, खेल ना सिर्फ शारीरिक विकास बल्कि समाज के विकास में भी अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि खेल बच्चो के प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में भी सहयोगी है। कार्यक्रम में उपायुक्त ने विभिन्न खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें अपने खेल की प्रतिभा को आगे बढ़ाते हुए ना सिर्फ़ जिला स्तर बल्कि राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर अपनी पहचान बनाने की बात कही। कार्यक्रम के सफल संचालन में राजेश कुमार मिश्रा, कामिनी कांत मेहता, विमल कुमार डोगरा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष हेंब्रम, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश कुमार, सिद्धेश्वर झा, मीनकेतन प्रधान, अमित विश्वकर्मा, गौर महतो सहित अन्य सभी ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Advertisements




Related posts

Chandil : प्रधान ज़िला एवम सर्वत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने किया चण्डिल अनुमण्डल न्यायालय में कैम्प कोर्ट…

admin

Saraikela News : श्रीनाथ कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों से अतिरिक्त वसूली से विद्यार्थियों में आक्रोश, छात्रों ने कुलपति से की शिकायत | Vananchal 24TV Live

admin

दुर्गा पूजा के महानवमी के अवसर पर सनातन दल के द्वारा 513 कन्याओं का किया जाएगा भव्य पूजन। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin