October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela जिला कांग्रेस पार्टी ने मनाया राहुल गांधी का 55 वां जन्मदिन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Saraikela जिला कांग्रेस पार्टी ने मनाया राहुल गांधी का 55 वां जन्मदिन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला – संजय कुमार मिश्रा

सरायकेला। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के निर्देशानुसार महासचिव कुणाल राय एवं वरिष्ठ नेत्री बबीता सिन्हा के द्वारा राहुल गांधी का 53वां जन्मदिवस आदित्यपुर 2 अंतर्गत एमआइजी सिक्स में केक काटकर मनाया गया।केक कटिंग समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार, प्रदेश सचिव सुरेश थारी उपस्थित रहे। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि राहुल गांधी देश के करोड़ों नौजवानों महिलाओं बेरोजगारों मजदूरों वंचितों के निर्भीक आवाज है। आज राहुल गांधी जैसे निर्भीक एवं ईमानदार राजनेता नहीं होते तो देशवासियों के सामने भारतीय जनता पार्टी का भ्रष्टाचार सामने नहीं आ पाता।

Advertisements

Advertisements

वहीं दूसरी ओर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने राहुल गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राहुल गांधी वर्तमान समय में देश के विद्वान एवं मृदुभाषी, जन आकांक्षाओं के लिए संघर्ष करने वाले निडर राज नेता है। सच्चे अर्थों में देशवासियों की आवाज के रूप में राहुल गांधी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुरेश धारी, वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, जिला महासचिव रामा शंकर पांडे, जिला महासचिव सुनील सिंह, विभास चौधरी, कुणाल राय, संदीप गोप, संजीव सिन्हा, जिला महासचिव मुकेश श्रीवास्तव, जिला सचिव प्रकाश मंडल, मनसा लोहार, सिमरन मेहरा, श्रीनिवास यादव, अरविंद कुमार पप्पू, महिला नेत्री वैजयंती बारी, फूलों ताई सॉन, संजीव सिन्हा, विष्णु कुमार, सुनील कारवां, राहुल कुमार, अनुपमा सिन्हा, शीला देवी गीता देवी, शालिनी प्रसाद, दीपक ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Saraikela मागे पर्व के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को जिप अध्यक्ष ने किया पुरस्कृत …

admin

Saraikela News : बाबूलाल मरांडी के जमशेदपुर आगमन पर जिप सदस्य शंभू मंडल ने मुलाकात कर सांगठनिक मुद्दों पर की चर्चा…..

admin

सरायकेला:डीआरयूसीसी मेंबर मनोज कुमार चौधरी ने चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को 8 बिंदुओं पर दिए प्रस्ताव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin