June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: BJP held a meeting regarding the proposed arrival of Home Minister Amit Bhai Shah in Chaibasa. कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : गृह मंत्री अमित भाई शाह के प्रस्तावित चाईबासा आगमन को लेकर भाजपा ने की बैठक….

Saraikela : गृह मंत्री अमित भाई शाह के प्रस्तावित चाईबासा आगमन को लेकर भाजपा ने की बैठक….
Spread the love

गृह मंत्री अमित भाई शाह के प्रस्तावित चाईबासा आगमन को लेकर भाजपा ने की

बैठक….

सरायकेला Sanjay  आगामी 7 जनवरी को प्रातः 11:00 देश के गृहमंत्री अमित भाई शाह चाईबासा के टाटा कॉलेज ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर सरायकेला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर हम कोल्हान जीतते हैं तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार निकम्मी है और यह काम करने के लिए नहीं बल्कि कमाने के लिए हैं। 3 सालों में इन्होंने कुछ भी काम नहीं किया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की दिन है कि जनजातीय दिवस मनाने की शुरुआत की गई। और एक आदिवासी महिला आज देश की राष्ट्रपति है। यह बात गांव गांव में बतानी है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है। प्रदेश संगठन महामंत्री करमबीर सिंह ने कहा कि लोकसभा प्रवास योजना के तहत देश के गृह मंत्री का आगमन हो रहा है। उनके द्वारा की जाने वाली सभा 2023 की प्रदेश में भाजपा की पहली सभा होगी। बैठक में लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के प्रभारी उदय सिंहदेव, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर विनोद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, सरोज सिंह, उपमहापौर अमित सिंह, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, गणेश महाली, रमेश हांसदा, चामी मुर्मू, हरे कृष्ण प्रधान, राजा सिंहदेव, पंकज कुमार सहित जिले के सभी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, प्रभारी और मोर्चा अध्यक्ष और सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Saraikela News: नपं अध्यक्षा ने घर पहुंच कर श्रद्धा को दी सफलता की बधाई…. | Vananchal 24TV Live

admin

जमशेदपुर:एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक डॉ गौतम सूत्रधर द इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडियन फाऊंडरीमैन द्वारा सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

आज मध्य रात्रि होगा महामेरू बलिदान, रविवार को राज परिवार के सदस्य करेंगे मां पाउड़ी दर्शन, मनेगा नुआखिआ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin