October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA : बाइक साइकिल की टक्कर में दोनों सवार गंभीर रुप से घायल . . .

SARAIKELA : बाइक साइकिल की टक्कर में दोनों सवार गंभीर रुप से घायल . . .
Spread the love

बाइक साइकिल की टक्कर में दोनों सवार गंभीर रुप से घायल . . .

  • सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर बाबूडीह कोलडीपी के समीप गुरुवार की शाम घटी एक सड़क दुर्घटना में बाईक और साइकिल की टक्कर हो जाने से हाथीटांड निवासी 45 वर्षीय कृष्णा महतो और चाईबासा निवासी 36 वर्षीय लालचंद गोप गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद दोनो घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रोड एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना शाम 6 बजे की बताई जा रही है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार साइकिल सवार कृष्णा महतो किसी काम से दुगनी आए थे. वापसी के दौरान बाबुडीह के समीप कदमा जा रहे लालचंद गोप की बाइक से दोनों की टक्कर हो गई. घटना के बाद दोनो को सदर अस्पताल भेजा गया. घटना में लालचंद के चेहरे और हाथ में गंभीर चोट आई है। वहीं कृष्णा महतो को भी पैर में चोट आई है.

Related posts

Ranchi News : एडवांस एक्यूप्रेशर एवं चाइनीस एक्युपंचर क्लिनिक का शुभारंभ….

admin

सरायकेला:सड़क निर्माण और डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर हुदू राजनगर के ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS : राजनगर के डूब क्षेत्र में क्रांतिकारी जयराम महतो का होगा आगमन।तैयारी में जुटी झारखंडी भाषा ख़ातियानी संघर्ष समिति।

admin