June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Sahibganj: A workshop was organized related to the Employment Act of local candidates in the private sector. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Sahibganj : निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवार का नियोजन अधिनियम से संबंधित कार्यशाला का हुआ आयोजन…. | Vananchal 24TV Live

Sahibganj : निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवार का नियोजन अधिनियम से संबंधित कार्यशाला का हुआ आयोजन…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

साहिबगंज(रणविजय गुप्ता संथाल ब्यूरो) आज समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देशानुसार झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवार का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 निजी क्षेत्र के नियोजन में 75ः स्थानीय आरक्षण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Advertisements

’ कार्यशाला के दौरान विभिन्न कार्यालय प्रधान एवं निजी क्षेत्र के आयोजक को आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराया गया। आपको बता दें कि उक्त अधिनियम नियमावली जिसमें यह 10 या 10 से अधिक कर्मी कार्यरत हैं उन्हें उक्त अधिनियम का पालन करना अनिवार्य है एवं नियोजन के रूप में जिला नियोजन कार्यालय में निबंधन कराना अनिवार्य है

Advertisements

कार्यशाला के दौरान बताया गया कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है और उन्हें कौशल विकास के तहत विभिन्न क्षेत्रों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस नियमावली को पंचायत/गांव स्तर तक लेकर आगे जाये। वहीं बताया गया कि इस अधिनियम-सह-नियम के लागू होने के बाद राज्य अंतर्गत प्रत्येक नियोक्ता निजी क्षेत्रों में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान होगा। सरकार द्वारा जारी नियमावली का सभी नियोक्ता अनुपालन करें औऱ स्थानीय लोगों को रोजगार देना प्राथमिकता में रखें। कार्यशाला में जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज झा समेत अन्य उपस्थित थे।

 

Advertisements




Related posts

Sarakela : स्थानीय कलाकारों के साथ भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगा चैत्र पर्व 2023 कार्यक्रम: उपायुक्त…

admin

SARAIKELA NEWS : सांख्यिकी एवं कृषि गणना की उपायुक्त ने की समीक्षा; जन्म मृत्यु पंजीकरण के प्रति विभिन्न माध्यम से लोगों को जागरूक करने तथा खरीफ फसल हेतु योग्य कृषकों को ससमय बीज वितरण करने के दिए निर्देश . . .

admin

राँची:अनगड़ा थाना में शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न…

admin